नई दिल्ली। ब्रिटेन में दिल को दहला देने वाली एक जघन्य हत्या हुई है। जिसमें एक 28 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। उसके बाद उसने पत्नी की लाश को 200 से अधिक टुकड़ों में काट दिया। एक सप्ताह बाद उसने एक साथी की मदद से लाश के टुकड़ों को नदी में फेंक दिया। कोर्ट अब उसे सजा सुनाने की प्रक्रिया में है। पिछले साल 26 वर्षीय  महिला हॉली ब्रैमिली की लाश 224 टुकड़ों में विथम नदी में प्लास्टिक की थैलियों में मिली थी। पुलिस ने पति निकोलस मेटसन को गिरफ्तार किया था।

लाश को ठिकाने लगाने के लिए दोस्त के दिए 50 पाउंड
पुलिस के अनुसार उसने अपनी पत्नी को बेडरूम में चाकू से कई बार मारा। फिर बाथरूम में ले जाकर शव को 200 से ज्यादा बारीक टुकड़ों में काट डाला। लाश की टुकड़ों को प्लास्टिक में भरकर किचेन के भंडार में रखे था। एक सप्ताह उसने लाश को ठिकाने लगाने के लिए एक परिचित को 50 पांउड दिए। जो लाश के टुकड़ों को ले जाकर नदी में फेंक दिया। पुलिस ने अदालत को बताया कि दोस्त ने एक टेक्स्ट संदेश में लिखा था कि "शव को ठिकाने लगाने के लिए अभी-अभी 50 पाउंड मिले हैं।

नदी में उतराते मिले थे मृत महिला के टुकड़े
घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि एक दिन बाद सुबह की सैर पर निकले एक व्यक्ति को विथम नदी में प्लास्टिक की थैलियां तैरती हुई मिलीं। एक बैग में इंसान का हाथ था और दूसरे में सिर मुंड था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शरीर के 224 अंग निकाले। कुछ अभी भी गायब हैं। अदालत को बताया गया कि शरीर को इस तरह से काटा गया था कि मौत का कारण पता करना असंभव था।

शादी के 16 महीने बाद ही दी ऐसी जघन्य मौत
मृतका की मां ने अदालत को बताया कि बेटी की शादी को सिर्फ 16 महीने हुए थे। दुष्ट राक्षस पति उन लोगों को बेटी से मिलने नहीं देता था। जिसकी वजह से दोनों में विवाद होने लगा था। उनकी बेटी उससे अलग होने को तैयार थी। हत्या से पहले उसने गुगल पर सर्च किया कि पत्नी की हत्या से क्या लाभ मिलेगा और क्या पत्नी के मरने के बाद मुझे कोई परेशान कर सकता है? ब्रेमली की मां ने बताया कि एक बार उसकी बेटी अपने पालतू खरगोशों के साथ घर से भागकर पुलिस से मदद मांगने पहुंची थी क्योकि पति ने उसके हैम्स्टर्स को फूड ब्लेंडर और माइक्रोवेव ओवन में डालकर मार डाला था। 

उल्टा पत्नी पर लगाया था आरोपी ने प्रताड़ित करने का आरोप 
पिछले साल 24 मार्च को शिकायत मिलने के बाद लिंकनशायर पुलिस ब्रैमली की जांच के लिए दंपति के घर पहुंची। मेटसन ने दरवाजा खोला, तो उसने दावा किया कि वह अपनी पत्नी द्वारा घरेलू दुर्व्यवहार का शिकार है। उसने पुलिसकर्मियों को अपनी बांह पर काटने का निशान भी दिखाया। 

ये भी पढ़ें...
Kerala News: काॅलेज हॉस्टल में रैंगिग के नाम पर 29 घंटे तक प्रताड़ना-CBI करेगी छात्र Suicide केस की जांच