नई दिल्ली--केंद्र की मोदी सरकार ने आज अंतरिम बजट 2019 पेश किया। यह मौजूदा सरकार का आखिरी बजट था। किसानों को चुनाव से पहले पेश किए गए इस बजट से बहुत आशा थी और सरकार ने उसे काफी हद तक पूरा भी किया। इस बजट इस बजट में मोदी सरकार ने किसानों के लिए कई बड़ी घोषणा की है। 

आज मोदी सरकार अपना संसद में अंतरिम बजट पेश कर रही है। लोकसभा चुनाव से कुछ ही समय पहले पेश हो रहा ये बजट काफी अहम है। आम लोगों को भी इस वजट से काफी उम्मीदें थी। वित्त मंत्री पीयूष गोयल सुबह 11 बजे से अंतरिम बजट पेश कर रहे हैं। इस बजट में सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ-साथ वित्त मंत्री ने बड़ा ऐलान किया। 

सरकार ने किसानों की आर्थिक मदद के लिए योजना की घोषणा की। इस योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना रखा गया है। किसान सम्मान निधि योजना के लिए 75 हजार करोड़ का बजट रखा गया है। 

इस योजना के तहत सरकार किसानों के खाते में सीधे 6 हजार रुपये हर साल देगी। इसका फायदा उन किसानों को मिलेगा जिनकी जमीन 2 हेक्टेयर से कम है। इसके तरह 12 करोड़ किसानों को फायदा मिलेगा। 

सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करना चाहती है। सरकार ने पिछले बजट में भी कहा था कि 2022 में किसानों की आमदनी दोगुनी करेगी। कल राष्ट्रपति ने भी अपने अभिभाषण में भी कहा था।

गायों के लिए 'राष्ट्रीय कामधेनु योजना' को मंजूरी, छोटे किसानों को 500 रुपये दिए जाएंगे। गऊ माता के लिए सरकार कभी पीछे नहीं हटेगी, जो जरूरत होगी वो प्रावधान करेगी।

हमारी सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए 22 फसलों की एमएसपी लागत से 50% अधिक तय किया। इससे पहले किसान को पूरा मूल्य नहीं मिलता था।

मछुआरों को ब्याज में 2 फीसदी की छूट का ऐलान भी सरकार ने किया है। इस योजना का लाभ उन किसानों को मिलेगा जो किसान क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। इस योजना के हत समय से लोन चुकाने वाले मछुआरों को ब्याज में छूट मिलेगी।