सूरत के स्कॉलर इंग्लिश एकेडमी ने CBSE क्लास 12 परीक्षा 2026 में कॉमर्स स्ट्रीम में 100 प्रतिशत रिजल्ट हासिल किया। वत्सल काबरा ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया। साइंस स्ट्रीम के विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
सूरत (गुजरात)। सूरत स्थित स्कॉलर इंग्लिश एकेडमी ने CBSE क्लास 12 परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉमर्स स्ट्रीम में 100 प्रतिशत रिजल्ट हासिल किया है। स्कूल के विद्यार्थियों ने बेहतरीन अंक प्राप्त कर संस्था का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस वर्ष छात्रों ने विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शैक्षणिक गुणवत्ता का शानदार उदाहरण पेश किया।
कॉमर्स स्ट्रीम टॉपर वत्सल काबरा ने हासिल किए 96.2 प्रतिशत अंक
कॉमर्स स्ट्रीम में वत्सल काबरा ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया। वहीं प्रज्ञा पांडे ने 92 प्रतिशत अंक और मन्नत चावला ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता दर्ज की। विद्यालय के लिए यह भी बड़ी उपलब्धि रही कि कई विद्यार्थियों ने इंग्लिश विषय में 100 में से 100 अंक हासिल किए।
साइंस स्ट्रीम के विद्यार्थियों ने भी किया शानदार प्रदर्शन
साइंस स्ट्रीम में भी विद्यार्थियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। व्रज पटेल ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके अलावा यशवी पच्चीकर और दर्शील बब्बर ने भी अच्छे अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया।
स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों को दी बधाई
स्कूल के ट्रस्टी राजेश माहेश्वरी और प्रिंसिपल महेंद्र तायडे ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि संस्था आगे भी विद्यार्थियों को रीजनेबल फीस में क्वालिटी एजुकेशन उपलब्ध कराने के अपने प्रयास लगातार जारी रखेगी।
नोट: यह प्रमोशनल कंटेंट है।
