केंद्र में संसदीय कार्य मंत्री की तबियत खराब होने पर उन्हें बेंगलुरू के एक निजी कैंसर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अनंत कुमार हाल ही लंदन से इलाज करवाकर वापस लौटे थे। 

अनंत कुमार के स्वास्थ्य की जानकारी लेने लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा अस्पताल पहुंचे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी मंत्रियों में शुमार अनंत कुमार की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक अनंत कुमार की तबियत में सुधार हो रही है और डक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। 


बता दें कि स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के कारण अनंत कुमार काफी दिनों से ऑफिस नहीं आए हैं। विदेश से इलाज करवाकर लौटने के बाद फिर से तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

केंद्र सरकार में संसदीय कार्य और रसायन मंत्री अनंत कुमार बेंगलुरू दक्षिण से लोकसभा सदस्य हैं। 1996 से अब तक वह इस संसदीय क्षेत्र का 6 बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 

खराह सेहत के कारण ऐसी चर्चा है कि अनंत कुमार 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनकी जगह पर बीजेपी उनकी पत्नी तेजस्विनी को चुनावों में टिकट दे सकती है।