फतेहपुर. ब्लॉक मलवा के डीघ गांव पहुंची केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने एक नीम के पेड़ पर लगे झूले को देखकर अपने आप को रोक नहीं सकीं। उन्होंने झूला झूलकर आनंद उठाया। इस दौरान उनका चेहरा खुशी से झूम उठा। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। 

केंद्रीय मंत्री रविवार को फतेहपुर जनपद के मलवा विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत डीघ गांव में सदस्यता अभियान में पहुंची थीं। सदस्यता अभियान जिस स्थान पर होना था, उसी स्थान पर एक नीम के पेड़ पर झूला पड़ा हुआ था। झूला देखकर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति अपने को रोक नहीं सकी और झूले में झूला झूल कर खूब आनंद लिया। केंद्रीय मंत्री को झूला झूलता देख मौजूद पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता और मौजूद तमाम आला अधिकारियों के चेहरे खिले नजर आ रहे थे। 

झूला झूलने के बाद केंद्रीय मंत्री ने मोबाइल के जरिए करीब 100 से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान तेजी से चल रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत यहां भी अभियान चलाया गया और झूले का भी आनंद लिया।