Chandrayaan 3 चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग वाला दुनिया का चौथा देश और साउथ पोल पर लैंडिंग करने वाला पहला देश बन गया है। अमेरिकी एजेंसी नासा से लेकर एलन मस्क ने भारत को इस सफलता पर बधाई दी है।

नेशनल डेस्क। Chandrayaan 3 की सफलता ने भारत का नाम इतिहास के पन्नों पर स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करा दिया है। इसी के साथ भारत चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग वाला दुनिया का चौथा देश और साउथ पोल पर लैंडिंग करने वाला पहला देश बन गया है। इसरो की सफलता पर भारत का जश्न का माहौल है तो दूसरी तरफ पूरी दुनिया भारत को बधाई दे रही है। अमेरिकी एजेंसी नासा से लेकर एलन मस्क ने भारत को इस सफलता पर बधाई दी है।

NASA ने दी ISRO दी बधाई 

अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा के ट्वीट कर भारत को बधाई दी है। नासा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि- चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग के लिए इसरो को बधाई, भारत को चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला चौथा देश बनने पर बधाई। इस मिशन पर आपका पार्टनर होने पर हमें खुशी है।

Scroll to load tweet…

 

 

ESA ने दी भारत को शुभकामनाएं

यूरोपीय स्पेस एजेंसी ट्वीट कर भारत को ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी है। एजेंसी ने कहा कि हम इसरो और चंद्रयान-3 की टीम को बधाई देते हैं। 

Scroll to load tweet…


यूरोपीय स्पेस एजेंसी के डायेक्टर ने भी दी बधाई 

यूरोपीय स्पेस एजेंसी के डायरेक्टर जनरल ने भारत को शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि-'अद्वितीय.. इसरो, चंद्रयान 3 और भारत के सभी लोगों को बधाई. नई तकनीक के प्रदर्शन और किसी दूसरे खगोलीय पिंड पर भारत की पहली सॉफ्ट लैंडिंग का यह कितना शानदार तरीका है।

Scroll to load tweet…

 

ये भी पढ़ें- Chandrayaan-3 Landing: चांद पर हिंदुस्तान ! PM मोदी, राहुल गांधी समेत इन नेताओं ने जताई खुशी