China Defence Budget:किसी भी देश के लिए उसकी रक्षा बजट अहम होता है। इसी बीच बड़ी खबर आई है की चीन ने साल 2024 में अपना रक्षा बजट को 7.5% बढ़ा दिया है। यानी अब उसका कुल बजट 19.61 लाख करोड़ का हो गया है। भारत की तुलना में देखें तो चीन का रक्षा बजट तीन गुना ज्यादा है। भारत का रक्षा बजट 6.021 लाख करोड़ है हालांकि चीन अभी भी अमेरिका से कई गुना पीछे है अमेरिका का रक्षा बजट लगभग 73 लाख करोड़ रुपए है।

बुरे दौर में  बढ़ाया चीन ने रक्षा बजट

 बताते चलें चीन ने  रक्षा बजट में बढ़ोत्तरी ऐसे वक्त पर की है जब उसकी इकोनॉमी  बेहद नाजुक दौर से गुजर रही है। वहीं 2024 में ड्रैगन का डिफेंस एक्सपेंड 5 सालों में सबसे ज्यादा बताया जा रहा है। जबकि उसने आर्थिक विकास के लक्ष्य के लिए 5% की बढ़ोत्तरी का टारगेट रखा है। वहीं दूसरी ओर चीन ने ताइवान के लिए भी सख्त रुख अपनाया है।

 शी जिनपिंग के कार्यकाल में बढ़ा चीन का रक्षा बजट

जबसे शी जिनपिंग ने चीन की सत्ता संभाली है तब से उनके हर कार्यकाल में रक्षा बजट में बढ़ोतरी देखने को मिली। 2013 में चीन का रक्षा बजट 8.45 लाख करोड़ था जो 2024 में 19.6 1 लाख करोड़ के पास पहुंच गया है। कई रिपोर्ट्स में .े दावा भी किया जा रहा है कि चीन डिफेंस बजट का ज्यादातर हिस्सा नए उपकरणों पर खर्च करेगा। 2035 तक चीन का लक्ष्य सेना को पूरी तरह से मॉडर्नाइज करने का है।

ये भी पढ़ें- UP News: योगी के दूसरे कार्यकाल में पहली बार बढ़ा सरकारी कुनबा, इन 4 विधायकों ने ली मंत्रीपद की शपथ