आज तड़के सुबह भारतीय वायुसेना के पाकिस्तान में किए गए आंतकी हमले में कई आंतकी ठिकाने तबाह हो गए हैं। वायुसेना ने पाकिस्तान के बारह ठिकानों पर हमला किया और इस हमले में करीब 3 सौ से ज्यादा आंतकियों के मारे जाने की खबर है। उधर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस हमले के बाद भारतीय वायुसेना को सलाम किया है। जबकि भारतीय सेना की पिछली सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस पार्टी ने सबूत मांगे थे और सवाल भी उठाए थे।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय वायुसेना को इस महले के लिए सलाम किया है। जब पिछली बार भारतीय सेना ने पाकिस्तानी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। उस वक्त राहुल गांधी और उनकी टीम ने इस पर सवाल उठाए थे और उन्होंने इस इस स्ट्राइल के लिए सबूत मांगे थे। अब तो पाकिस्तान सेना ने इस हमले में हुए तबाह ठिकानों की तस्वीरें जारी की हैं।

भारतीय वायुसेना ने देर रात पाकिस्तानी सीमा में घुसकर कई जगहों पर बम गिराये हैं। हालांकि पाकिस्तान की तरफ से दावा किया गया है कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि रात साढ़े तीन बजे फाइटर जेट मिराज 2000 ने पाकिस्तान में चल रहे आंतकी कैंपन को तबाह कर दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि वायुसेना ने करीब 1 हजार किलोग्राम का बम वहां पर गिराये। पुलवामा हमले के बाद माना जा रहा था कि भारत पाकिस्तान पर कार्यवाही करेगा। लिहाजा आज भारत की वायुसेना सेना ने फिर से पाकिस्तान के आंतकी कैंपों को तबाह किया है। हालांकि अभी तक भारतीय वायुसेना ने किसी भी दावे की पुष्टि नहीं की है।

लेकिन पाकिस्तान का आरोप है कि भारतीय वायुसेना ने एलओसी का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने सुबह ट्वीट कर बताया कि भारत के इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। पाकिस्तान का दावा है कि जब पाकिस्तानी वायुसेना ने भारतीय वायुसेना के खिलाफ मोर्चा संभाला तो वह वापस चले गए।  पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते लगातार तनावपूर्ण हैं। भारत ने इस हमले का बदला लेने के लिए अपने सुरक्षाबलों को खुली छूट दे दी है। उधर पाकिस्तान ने भी अपने सैनिकों से तैयार रहने को कहा है। हालांकि भारतीय वायुसेना किसी भी हमले पर कुछ बयान नहीं दे रही है।

जबकि भारतीय न्यूज एजेंसी एएनआई ने भी सूत्रों के हवाले से कहा है कि भारतीय वायुसेना के मिराज 2000 लड़ाकू विमानों ने सीमा पार आतंकी कैंपों पर हमला किया और उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। पाकिस्तान प्रवक्ता ने अपने ट्वीट मे कहा कि भारतीय वायुसेना ने मुजफ्फराबाद सेक्टर से घुसपैठ की कोशिश की थी। हालांकि इस घटना में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। गौरतलब है कि पुलवामा हमले के बाद दोनों देशों के रिश्तों में तल्खी और बढ़ी है। पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे हालांकि इस हमले में शामिल आंतकियों को भारतीय सेना ने मार गिराया था।