कांग्रेस ने महज कुछ घंटे पार्टी में शामिल होने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा को बिहार की पटना साहिब सीट से टिकट दे दिया है। सिन्हा की अहमियत इसी बात से समझी जा सकती है कि पार्टी ने उनके पार्टी में शामिल होने के कुछ ही घंटों में पार्टी की उम्मीदवार घोषित किया। इससे एक बात साफ है कि कांग्रेस शत्रुघ्न सिन्हा को भाजपा के खिलाफ एक बड़ा हथियार के तौर पर इस्तेमाल करेगी।

आज कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। इस सूची में कांग्रेस ने शघुघ्न सिन्हा का नाम भी शामिल किया है। सिन्हा को पार्टी ने बिहार की पटना साहिब सीट से टिकट दिया है। जबकि सिन्हा ने कुछ घंटे पहले की कांग्रेस की सदस्यता ली है। अब बिहार में कांग्रेस को शत्रुघ्न सिन्हा के तौर पर बड़ा चेहरा मिल गया है, जिसे वह बीजेपी के खिलाफ बड़ा हथियार बनाएगी। आज सिन्हा ने पार्टी छोड़ने से पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और पीएम नरेन्द्र मोदी पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि दो लोग पूरी पार्टी को चला रहे हैं। जबकि इस पार्टी की बनाने में लालकृष्ण आडवानी, नानाजी देशमुख, अटल बिहारी वाजपेयी समेत कई नेताओं बड़ी भूमिका निभाई। कांग्रेस ने अपने 5 प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी की. इस लिस्ट के अनुसार, शत्रुघ्न सिन्हा को बिहार की पटना साहिब सीट से टिकट दिया गया है। इसके अलावा पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के 1 और पंजाब के 3 उम्मीदवारों की घोषणा की है। आज बीजेपी के सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। हालांकि उनके स्वागत के लिए राहुल गांधी नहीं थे।

लेकिन राहुल गांधी के आदेश पर रणदीप सुरजेवाला ने शत्रुघ्न सिन्हा को पार्टी की सदस्यता लिया। अब ये साफ हो गया है कि पटना साहिब सीट पर मुकाबला दिलचस्प होगा। क्योंकि इस सीट पर बीजेपी ने केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को टिकट दिया है। जबकि यूपीए महागठबंधन की तरफ से शत्रुघ्न सिन्हा प्रत्याशी होंगे। शत्रुघ्न सिन्हा पिछले कई दिनों से पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की आलोचना कर रहे हैं। लिहाजा पार्टी ने उनका टिकट काट दिया है।