नई दिल्ली। आने वाले हफ्ते में कांग्रेस में कुछ बड़ा होने वाला है। फिलहाल कांग्रेस नेतृत्व में बदलाव को लेकर पार्टी में फूट पड़ गई है और सोनिया गांधी विवादों के बीच पार्टी के अध्यक्ष का पद छोड़ेंगी। फिलहाल कांग्रेस में शीर्ष नेतृत्व में बदलाव के लिए पार्टी में दो धड़े में बंट गए हैं। एक धड़ा गांधी परिवार से बाहर के किसी नेता को को अध्यक्ष बनाने के लिए पार्टी नेतृत्व पर दबाव बना रहा है और वहीं दूसरा धड़ा गांधी परिवार के ही किसी सदस्य को अध्यक्ष बनाना चाहता है। लिहाजा चर्चा है कि सोनिया गांधी अगले हफ्ते कांग्रेस के अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे सकती हैं।

फिलहाल मीडिया में चर्चा चल रही है कि सोनिया गांधी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष पद छोड़ने जा रही हैं और उन्होंने अपने करीबी लोगों से कहा कि उनका कार्यकाल पूरा हो गया है। वहीं नेतृत्व विवाद के बीच कांग्रेस की सर्वोच्च संस्था कांग्रेस कार्यसमिति यानी सीडब्ल्यूसी की अहम बैठक कल होने जा रही है। वहीं पार्टी में काफी सयम से पार्टी के पूर्णकालिक अध्यक्ष पद की मांग चल रही है और इस बारे में कई नेता खुलकर बयान दे चुके हैं। वहीं सोनिया का कहा है कि अंतरिम अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यकाल पूरा हो गया है और वह पार्टी अध्यक्ष पद से हटना चाहती हैं। लिहाजा पार्टी में नए अध्यक्ष की लगातार मांग की जा रही है।

असल में पिछले दिनों पार्टी सांसदों की बैठक में कांग्रेस के कई नेताओं ने राहुल गांधी के मौजूदा बयानों को लेकर आपत्ति भी जताई है।  वहीं पार्टी का एक धड़ा पार्टी में अध्यक्ष गांधी परिवार से बाहर का चाहता है और इसके लिए चुनाव भी कराना चाहता है। यही नहीं पार्टी में ये धड़ा कार्यसमिति के लिए भी पक्षधर है। लिहाजा एक तरह से देखा जाए तो पार्टी में फूट पड़ गई है और सोनिया गांधी पर दबाव बन गया है।  वहीं पार्टी नेतृत्व को लेकर एक पत्र 10 जनपथ भेजा गया था। जिसमें नेतृत्व में बदलाव के साथ ही पार्टी में चुनाव कराने की मांग की है।  ये धड़ा पार्टी नेतृत्व सहित संगठन में बड़े पैमाने पर बदलाव की मांग कर रहा है वहीं गांधी परिवार का करीबी गुट ने गांधी परिवार को ही समर्थन दे रहा है और चुनौती देने को गलत बता रहा है।