नई दिल्ली। पिछले महीने ही कांग्रेस से निलंबित नेता संजय झा ने आज पार्टी नेतृत्व को लेकर बड़ा खुलासा किया है। संजय झा ने कहा कि पार्टी के करीब 100 नेताओं ने पार्टी में नेतृत्व बदलाव के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी थी। उधर कांग्रेस ने संजय झा के इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि फेसबुक-भाजपा लिंक से ध्यान हटाने के लिए ऐसे दावे किए जा रहे हैं। 

पिछले महीने ही कांग्रेस पार्टी ने संजय झा को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। क्योंकि संजय झा ने कांग्रेस के भीतर लोकतंत्र की बात को उठाया था। इस बात को लेकर कांग्रेस नेतृत्व खासकर सोनिया गांधी नाराज बताई जा रही थी। जिसके बाद संजय झा को पार्टी को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। अब वहीं संजय झा ने दावा किया कि पार्टी के कई सांसद और नेताओं ने सोनिया गांधी को नेतृत्व में बदलाव  करने  के लिए चिट्ठी लिखी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के करीबी 100 कांग्रेस नेता और सांसद पार्टी की मौजूदा स्थिति को लेकर निराश हैं। उनका दावा है कि इन नेताओं ने पार्टी में राजनीतिक नेतृत्व में बदलाव और कांग्रेस वर्किंग कमेटी में पारदर्शी चुनाव कराने की मांग की है।

वहीं कांग्रेस ने पार्टी के पूर्व  प्रवक्ता संजय झा के दावे को किया खारिज किया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने  कहा कि भाजपा-फेसबुक ग्रुप से लोगों का ध्यान हटाने के लिए इस चिट्ठी की बात कर रही है और इस पर कोई सच्चाई नहीं है। ऐसा कोई पत्र असलियत में नहीं है। गौरतलब है कि पिछले महीने ही संजय झा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से निलंबित किया गया था। वहीं राजस्थान में जारी सियासी संकट के दौरान झा ने कहा था सचिन पायलट को राज्य का सीएम बनाना चाहिए और अशोक गहलोत को कोई और जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए।