मुंबई। महाराष्ट्र अभी भी देश में कोरोना वायरस का सबसे बड़ा हॉटस्पाट बना हुआ है। राज्य में कोरोनावायरस के मामलों की संख्या गुरुवार को 10 हजार के पार हो गई जबकि 583 नए मामलों दर्ज किए हैं। राज्य में गुरुवार शाम तक संक्रमितों की संख्या 10,498 तक पहुंच गई थी। वहीं राज्य में मरने वालों की संख्या 459 तक पहुंच गई है। राज्य में अकेले गुरुवार को ही 27 मौते हुई है।

राज्य में मुंबई सबसे ज्यादा प्रभावित शहर है। पूरे राज्य की तुलना में मुंबई में अकेले 70 फीसदी मामले हैं। गुरुवार तक, मुंबई में कोरोनावायरस के मामले 7061 तक पहुंच गए थे जबकि मुंबई में मरने वालों की संख्या 290 है। गुरुवार को ही सबसे बड़े स्लम धारावी में 25 नए मामलों का पता चला है। वहीं अभी तक धारावी में 18 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है।

राज्य  सरकार भी मान रही है कि धारावी एक बड़ा हॉटस्पाट बन सकता है। हालांकि राज्य सरकार ने वहां पर युद्ध स्तर पर कोरोना का प्रसार रोकने के लिए कदम उठाए हैं। धारावी की झुग्गियों में लगभग 7.5 लाख लोग रहते हैं। राज्य सरकार ने पूरी तरह लॉकडाउन किया हुआ है और किसी को भी आने जाने अनुमति  नहीं है। राज्य सरकार का मानना है कि अगर धारावी में स्थिति बिगड़ गई तो इसे नियंत्रित करना मुश्किल होगा।


देश में संक्रमिमों के मामले 1823 पहुंचे

देश में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के नए 1823 मामले सामने आए हैं। जिसके बाद देश में मामलों की संख्या बढ़कर 33,610 हो गई है। वहीं  गुरुवार को कोरोना वायरस से 67 लोगों की मौत हुई और जिसके बाद मौत का आंकड़ा 1075 तक पहुंच गयाहै।  हालांकि देश में अभी तक देश में कुल 8373 लोग कोरोना वायरस से रिकवर हुए हैं और इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। देश में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामले 24162 थे। वुधवार को कुल 827 मरीज ठीक हुए और जबकि 71 मरीजों की मौत हुई और इसके बाद मौत का आंकड़ा एक हजार के पार पहुंचा था।