नई दिल्ली:  राष्ट्रीय राजधानी में तब खलबली मच गई जब वर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कर दिया गया। यह वारंट राउज एवेन्यू कोर्ट ने जारी किया है। 

जिसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार भी किया जा सकता है। इस मामले में अगली सुनवाई कल दिन में 10.30 बजे के बाद होगी। तब तक अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और योगेंद्र यादव पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी रहेगी।

यह तीनों अदालत के आदेश बावजूद पेश नहीं हो रहे थे। जिसके बाद कोर्ट ने तीनों के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया था। इन तीनों को आज कोर्ट में पेश होना था लेकिन न ही तीनो आरोपी और ना ही उनके वकील कोर्ट में पेश हुए। पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने तीनों के खिलाफ आरोप तय कर दिया था। 

दरअसल पेशे से वकील और तत्कालीन आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता सुरेंद्र कुमार शर्मा ने आरोप लगाया था कि 2013 में आप ने उनसे संपर्क किया था और पार्टी के टिकट पर दिल्ली विधानसभा चुनावों में हिस्सा लेने को कहा था। शर्मा का कहना था कि केजरीवाल उनके सामाजिक कार्यों से खुश थे। 

शर्मा का आरोप बाद में 14 अक्टूबर 2013 को प्रमुख अखबारों में छपी खबरों में केजरीवाल ने उनके खिलाफ अपमानजनक और खराब शब्दों का इस्तेमाल किया था। इसी मामले में अदालत ने केजरीवाल, सिसोदिया और योगेन्द्र यादव को समन किया था। 

कोर्ट इस मामले में बुधवार को को अगली सुनवाई करेगा।