आठ महीने से फरार लेडी डॉन बशीरन उर्फ मम्मी को दिल्ली के संगम विहार में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बशीरन और उसके आठ बेटों पर हत्या, लूटपाट जैसे 113 आपराधिक मामले दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित कर रखा था। बशीरन के खिलाफ दिल्ली में 9 मामले दर्ज हैं। दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी रोमिल बानिया ने बताया कि बशीरन और उसके आठ बेटे अपराध में उसका साथ देते थें।


पुलिस के मुताबिक संगम विहार में सरकारी बोरवेल पर इसका कब्जा है और लोगों के घरों तक पानी पहुंचाने के एवज में ये हर महीने मोटी रकम वसूलती है। खुफिया जानकारी के आधार पर बशीरन को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि बशीरन संगम विहार में अपने परिवार से मिलने के लिए आने वाली है। सूचना पर ने जाल बिछाकर उसे शुक्रवार देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया।

Image may contain: 6 people, including Jayprakash Singh, people standing
दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी रोमिल बानिया ने बताया कि, “संगम विहार में पिछले साल दिसंबर में एक युवक का आंशिक रूप से सड़ा गला शव मिला था। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले मिराज के रूप में हुई थी। इस मामले में पुलिस ने जनवरी 2018 में एक नाबालिग को पकड़ा था। पूछताछ में उसने बताया था कि उसने नीरज उर्फ जग्गी, विकास उर्फ विक्की, मुन्नी बेगम, आकाश उर्फ अक्की और बशीरन के साथ मिलकर मिराज की हत्या की थी”। 


दिल्ली पुलिस की पूछताछ में बशीरन हत्या के आरोपों को कबूल किया था। उसने ये भी बताया कि उसके कहने पर विकास और आकास नाम के युवकों ने उसके कहने पर वारदात को अंजाम दिया था।