इस बार का न्यू ईयर का जश्न दिल्ली वालों के लिए जमा देने वाली सर्दी में मनेगा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है कि 31 दिसंबर को दिल्ली का तापमान 3 डिग्री हो सकता है। यानी इस बार का न्यू ईयर बेहद ठंड में मनाना पड़ेगा।  

ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार पहाड़ों पर बर्फीली हवाओं के चलने से दिल्ली का मिजाज अधिक ठंडा हो गया है। यानी जमा देने वाली ठंड में इस बार होगा न्यू इयर सेलिब्रेशन। 31 दिसंबर को दिन में हल्का कोहरा बने रहने की संभावना है। 

आईएमडी के मुताबिक इससे पहले 2012 में 31 दिसंबर को तापमान 4 डिग्री तक गया था। इस बीच मंगलवार को इस सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान भी 20 डिग्री के नीचे पहुंच गया। 

पहाड़ों पर बर्फीली हवाओं के चलने से दिल्ली का मिजाज अधिक ठंडा हो गया है। अधिकतम तापमान महज 19.5 डिग्री दर्ज हुआ जो सामान्य से दो डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान भी सिर्फ 5 डिग्री पर सिमट गया।