शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण मामला सामने आया है। जहां एक महिला द्वारा चौथ बच्चा पैदा करने पर जिलाधिकारी ने उसे बेशर्म कह कर उसका अपमान किया है। इसके खिलाफ जिले में सामाजिक संगठन ने जिलाधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिसके बाद डीएम साहब की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

जिलाधिकारी के इस शर्मनाक बयान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां वह एक गर्भवती महिला द्वारा चौथा बच्चा पैदा करने पर उसके बेशर्म कह रहे हैं और उसका अपमान कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद जिले के सामाजिक संगठन और किसान यूनियन ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

इन संगठनों ने इसकी शिकायत राज्य महिला आयोग और मुख्यमंत्री कार्यालय से की है। किसान यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर जिलाधिकारी के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई किसान सड़कों पर आंदोलन करेंगे। बताया जा रहा है कि शाहजहांपुर के जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह शर्मनाक बयान दे रहे हैं। असल में जिलाधिकारी महिला अस्पताल पहुंचे थे वहां महिला ने उनसे एक बेड दिलाने की गुजारिश की है।

लेकिन जिलाधिकारी उससे पूछा कौन सा बच्चा पैदा किया है और महिला ने जवाब दिया कि चार तो जिलाधिकारी पारा ऊपर चला गया और वह महिला से कहने से कहने लगे दो क्या कम थे। चार काहे पैदा किए बेशर्म। तुम्हें  शर्म नहीं आती।