आगरा के पास यमुना एक्सप्रेस वे पर एक बड़ा हादसा होने की खबर है। बताया जा रहा है कि एक डबल डेकर बस आगरा के पास खाई में गिर गयी। जिसमें 29 लोगों की मौत की खबर है जबकि डेढ़ दर्जन घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल मौके पर राहत कार्य जारी है।

जानकारी मुताबिक एक प्राइवेट डबल डेकर बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। लेकिन आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर यह बस सड़क से नीचे नाले में गिर गई। बस की गति काफी तेज थी। खाई में गिरने से मौके पर ही 29 लोगों की मौत हो गयी जबकि डेढ़ दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हैं।

फिलहाल सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। यह हादसा आगरा में एत्मादपुर थाना क्षेत्र में हुआ है। ऐसा कहा जा रहा है कि बस के ड्राइवर को नींद आ गयी थी, जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी। हादसे के वक्त बस में 40 से 50 लोग सवार थे।

इस बड़े हादसे में 29 लोगों के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि हो गई है और इसमें 15 साल की लड़की और एक बच्चा भी शामिल है। मरने वालों में सभी पुरुष हैं। फिलहाल घायलों के लिए इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि डबल डेकर बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

इस घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेक्स्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फिलहाल यमुना एक्सप्रेस वे और आगरा एक्सप्रेस में रोजाना एक्सीडेंट हो रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण गाड़ियों की तेज रफ्तार है।