)
मंत्री की सभा में छेड़खानी से परेशान महिला कार्यकर्ता ने मनचले को चप्पलों से पीटा
मध्यप्रदेश के सागर में छेड़छाड़ से परेशान एक लड़की ने भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में आए मंत्री समर्थकों की चप्पलों से पिटाई कर दी।
मध्यप्रदेश के सागर में छेड़छाड़ से परेशान एक लड़की ने भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में आए मंत्री समर्थकों की चप्पलों से पिटाई कर दी। दरअसल मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री गोपाल भार्गव ने रहली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओ का सम्मेलन आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ता भी आई हुई थी। कार्यक्रम के दौरान कुछ मनचले कार्यकर्ता एक युवती से छेड़छाड़ करने लगे इससे परेशान होकर लड़की ने मनचले की चप्पल से जमकर धुनाई कर दी।