लखनऊ:  गुंडबा इलाके बुधवार शाम एक सीमेंट बोरी को लेकर उपजे विवाद में रात होते-होते दो पक्षों खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के करीब दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गये। गंभीर रूप से घायलों को पुलिस ने ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है,जिसमे एक शख्स हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस को एक पक्ष की मिली तहरीर पर दुसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कर दर्ज कर ली। पुलिस ने एक पक्ष के कुछ हमलावरों को हिरासत में लेकर पूंछतांछ कर रही है।

   मिली जानकारी के मुताबिक सूरजपुर गोपालपुर मिश्रिख सीतापुर निवासी राजन सिंह भदौरिया का यूनानी चिकित्सा कुर्सीरोड स्थित प्लाट है। जिसका निर्माण कार्य वर्तमान समय में चल रहा है। राजन सिंह ने बताया कि बुधवार शाम करीब पांच उसके उनकी सीमेंट प्लाट पर ट्राली में लद कर आ रही थी। प्लाट से कुछ दूर पहले ट्राली से एक बोरी सीमेंट गिर गई। जिसको पास के गांव ओलरापुर निवासी विश्राम उर्फ कदौऊ बाइक पर उठा ले जा रहे थे। इसी बात को लेकर विश्राम और राजन सिंह के बीच में विवाद हो गया। इस दौरान राजन सिंह के साथ में कई लोग होने के कारण विश्राम वहां से बाइक लेकर चला गया। रात करीब दस बजे विश्राम अपने दर्जनों गांव के साथियों के साथ लाठी डंडा,भाला और कुल्हाड़ी लेकर राजन के निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे और वहां पर मौजूद लोगों पर जमकर हमला किया। 

इस हमले से मकान में मौजूद दर्जन भर लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।  सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन उसके पहले हमलावर मौके से भाग निकले।

दस बार फोन करने पर पुलिस

पीड़ित राजन सिंह ने बताया,कि घटना स्थल से कुछ दूरी पर पुलिस चौकी गढ़ी है। शाम हुए विवाद की जानकारी पुलिस चौकी पर दी गई थी। लेकिन चौकी की पुलिस मामले को गंभीरता से नही लिया। पीड़ित ने बताया,कि उस दौरान दंबग विश्राम धमकी देकर बोला था,कि मेरा गांव पास में है,तुम लोगों को मौत के घाट उतार दूंगा। विश्राम द्वारा दी गई धमकी की जानकारी चौकी पर बताई गई थी। लेकिन चौकी पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से नही लिया और रात होते-होते दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिये। दबंग हम लोंगो की पिटाई कर रहे थे। इस दौरान दस बार सौ नंबर डायल कर पुलिस को जानकारी दी गई । लेकिन पुलिस करीब पौन घंटे बाद मौके पर पहुंची। अगर पुलिस समय से मौके पर पहुंच जाती, तो दबंग हम लोगों को बुरी तरह से पीट नहीं पाते।

पुलिस अधिकारी ने दिया कुछ इस तरह बयान

इंस्पेक्टर गुडंबा रीतेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया,कि एक बोरी सीमेंट को लेकर दो पक्षो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें करीब एक दर्जन लोग दोनों पक्षों के घायल हुए है। गांव पक्ष के लोग मारपीट करके मौके से भाग निकले और उन लोगों में से भी कुछ लोग मामूली रुप से घायल होने की जानकारी मिली है,लेकिन वो लोग कहीं अपना इलाज करा रहे हैं। इनकी तहरीर अभी तक नही आई है। राजन सिंह की तहरीर पर छोटे,रामपाल, चन्द्रा,राजू और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।