आज देश में 17वीं लोकसभा के लिए पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। पहले चरण में देश की लोकसभा की 543 सीटों में 91 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। हर कोई अपने अपने तरीके से इस लोकपर्व को सफल बनाने की कोशिश कर रहा। कई मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं का स्वागत बैंड बाजे के साथ किया जा रहा है तो कई नेताओं ने सुबह ही मतदान कर अपना कर्तव्य निभाया।

आज देश में 17वीं लोकसभा के लिए पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। पहले चरण में देश की लोकसभा की 543 सीटों में 91 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। हर कोई अपने अपने तरीके से इस लोकपर्व को सफल बनाने की कोशिश कर रहा। कई मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं का स्वागत बैंड बाजे के साथ किया जा रहा है।

आज हो रहे मतदान में देश के सभी केन्द्रों में मतदाताओं की कतार लगी हुई हैं। कई वोटर अपना पहला वोट डाल रहे हैं और उनका उत्साह देखने वाला है। कई नेताओं ने आज सुबह मतदान केन्द्र में जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। तस्वीरों के जरिए देखें लोकपर्व के विभिन्न रूप।

Scroll to load tweet…

बागपत में मतदाताओं का बैंडबाजे के साथ किया जा रहा है स्वागत। 

Scroll to load tweet…

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने किया मताधिकार का प्रयोग।

Scroll to load tweet…

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Scroll to load tweet…

असम में मतदान केन्द्र को सजाया गया है।

Scroll to load tweet…

पश्चिम बंगाल में वरिष्ठ नागरिक भी शारीरिक तौर पर कमजोर होने के बावजूद अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

Scroll to load tweet…

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नैनीताल सीट से लोकसभा के प्रत्याशी हरीश रावत भी मतदान की कतार में लगे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Scroll to load tweet…

जम्मू कश्मीर में वोटिंग चल रही है और लोग कतार में लग कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

Scroll to load tweet…