पांच राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में हुए चुनावों को 2019 के आम चुनावों से पहले काफी अहम माना जा रहा है। जहां हिंदी भाषी राज्यों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है, वहीं तेलंगाना में कांग्रेस, टीआरएस, टीडीपी जैसे दल आमने-सामने हैं।
14ः24 बजेः मिजोरम में 40 में से 23 सीटों पर आगे चल रहे मिजो नेशनल फ्रंट के कार्यकर्ताओं का जश्न।
14:10 बजेः मध्य प्रदेश में भाजपा 111 और कांग्रेस 109 सीटों पर आगे।
14:10 बजेः मध्य प्रदेश में फिर बदला आंकड़ा। भाजपा 112 और कांग्रेस 108 सीटों पर आगे।
14:09 बजेः मध्य प्रदेश में मामला फंसा। चुनाव आयोग के मुताबिक कांग्रेस और भाजपा 110-110 सीटों पर आगे।
14:07 बजेः राजस्थान में कांग्रेस को रुझानों में अपने दम पर मिला स्पष्ट बहुमत। 101 सीटों पर बनाई बढ़त, भाजपा 74 पर आगे।
14:00 बजेः छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 60, भाजपा 16 और अन्य 7 सीटों पर आगे।
13:56 बजेः मध्य प्रदेश में फिर से भाजपा आगे। भाजपा को 111 और कांग्रेस को 109 सीटों पर बढ़त।
13:51 बजेः तेलंगाना में टीआरएस 86 और कांग्रेस 21 सीटों पर आगे। 11 सीटों पर अन्य को बढ़त।
12:31 बजेः मिजोरम में कांग्रेस के सीएम लल थनहवला दोनों सीटों से हारे।
12:25 बजेः वोट प्रतिशत के लिहाज से भी मध्य प्रदेश में है कड़ी टक्कर। अब तक भाजपा को 41.8 फीसदी और कांग्रेस को 41.1 फीसदी वोट मिले।
12:24 बजेः मध्य प्रदेश में अब भी बेहद दिलचस्प बनी हुई है लड़ाई। आयोग के मुताबिक भाजपा 109 और कांग्रेस 108 सीटों पर चल रही है आगे। 116 है बहुमत का आंकड़ा।
12:21 बजेः राजस्थान में निर्दलीय बन सकते हैं किंगमेकर। फिलहाल कांग्रेस 94 और भाजपा 80 सीटों पर आगे। 25 सीटों पर आगे हैं अन्य।
12:17 बजेः पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के रुझानों पर शिवसेना ने साधा भाजपा पर निशाना। संजय राउत बोले, मैं यह नहीं कहूंगा कि कांग्रेस को जीत मिली है, बल्कि यह लोगों का गुस्सा है।
12:12 बजेः कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, अन्य दलों का स्वागत। यह जीत राहुल गांधी की।
12:10 बजेः केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, रुझानों से अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। मैं जीतने वाले उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों को बधाई देता हूं। लेकिन, तेलंगाना में महागठबंधन बुरी तरफ असफल रहा है।
12:05 बजेः चुनाव आयोग के मुताबिक मध्य प प्रदेश में कांग्रेस 110 और भाजपा 108 सीटों पर आगे। 8 सीटों पर अन्य को बढ़त।
11:59 बजेः राजस्थान में रुझानों में हुआ उलटफेर। कांग्रेस अब 93 सीटों पर आगे, भाजपा 82 और अन्य 24 सीटों पर आगे।
11ः36 बजेः मध्य प्रदेश पलटा, भाजपा फिर आगे। राजस्थान में हो सकती है त्रिशंकु विधानसभा।
11:06 बजेः कमलनाथ ने कहा, एमपी में अभी ट्रेंड हैं। अंतिम नतीजों को इंतजार कीजिए।
10.42 बजेः हिंदी भाषी राज्यों में कांग्रेस की बड़ी जीत। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की हार।
10ः19 बजेः चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़े।
10ः15 बजेः चुनाव नतीजों को लेकर पीएम मोदी ने संसद भवन में सुबह 10:30 बजे बुलाई भाजपा कोर ग्रुप की बैठक।
10:05:बजेः छत्तीसगढ़ में रुझानों में कांग्रेस ने बनाई बंपर बढ़त। 59 सीटों पर कांग्रेस आगे और भाजपा 24 पर आगे।
10:05:बजेः राजस्थान में कांग्रेस की बढ़त लगातार है कायम। 99 सीटों पर कांग्रेस और 79 सीटों पर भाजपा आगे।
10:04:बजेः कांग्रेस के दिल्ली स्थित दफ्तर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुरू किया जश्न।
09ः56 बजेः विवादित बयानों के लिए चर्चित एआईएमआईएम के अकबरुद्दीन ओवैसी तेलंगाना की चंद्रयान गट्टा सीट से जीते।
09ः45 बजेः छत्तीसगढ़ में बड़ा उलटफेर। किंगमेकर कहे जा रहे अजीत जोगी मारवाही सीट से तीसरे नंबर पर चल रहे। भाजपा प्रत्याशी सबसे आगे।
09ः30 बजेः रुझानों के बाद शेयर बाजार में गिरावट, 485 अंक गिरा। रुपये की कीमत में भी 1.10 रुपये की गिरावट।
09ः15 बजेः रुझानों में मजबूती के संकेत मिलने के बाद कमलनाथ से मिलने पहुंच दिग्विजय सिंह। सीएम पद की रेस में हैं कमलनाथ।
09ः00 बजेः मध्य प्रदेश में कांग्रेस आगे। दिग्विजय सिंह बोले- 12 बजे के बाद साफ होगी स्थिति।
09ः00 बजेः राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और तेलंगाना में टीआरएस को बढ़त।
08ः 31 बजेः दिल्ली में राहुल गांधी के आवास के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हवन।
08ः30 बजेः मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भाजपा और राजस्थान में कांग्रेस आगे, तेलंगाना में कड़ा मुकाबला।
08ः22 बजेः पोस्टल बैलेट की गिनती में कांग्रेस मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में आगे।
08ः 13 बजेः छत्तीसगढ़ में पहला रुझान कांग्रेस के पक्ष में।
08ः 13 बजे: राजस्थान के टोंक से कांग्रेस के पक्ष में पहला रुझान।
08.13 बजेः राजस्थान में पहला रुझान भाजपा के पक्ष में। झालरापाटन से भाजपा आगे।
08ः12 बजेः मध्य प्रदेश में पहले दो रुझान कांग्रेस के पक्ष में।
08ः 10 बजेः सभी राज्यों में पोस्टल वोटों की गिनती हो रही है।
08ः10 बजेः पहला रुझान टीआरएस के पक्ष में, कांग्रेस का भी खाता खुला।
8.00 बजेः पांच राज्यों में वोटों की गिनती शुरू।
07.45 बजे: हैदराबाद में कांग्रेस ऑफिस का नजारा।