जानी मानी हरियाणवी डांसर और गायिका सपना चौधरी अपनी कला की दुनिया को छोड़कर लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा सकती हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि वह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं। सपना चौधरी के मथुरा सीट से चुनाव लड़ने की खबर है। हालांकि कांग्रेस की तरफ से किसी ने उनके चुनाव लड़ने की पुष्टि नहीं की है।

पिछले कुछ समय से सपना चौधरी की कांग्रेस के साथ नजदीकियां भी बढ़ी हैं। वह कई बार खुलेतौर पर राहुल गांधी और कांग्रेस की तारीफ कर चुकी हैं। लिहाजा ये कयास लगाए जा रहे थे कि वह कांग्रेस से जुड़ सकती हैं और पार्टी उन्हें जाट बाहुल्य सीट से टिकट दे सकती है। लेकिन अभी तक सपना चौधरी ने औपचारिक तौर पर कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान नहीं किया है। कांग्रेस ने ये चर्चा है कि उनकी कांग्रेस आलाकमान से बातचीत हो चुकी है और पार्टी उन्हें मथुरा से हेमा मालिनी के खिलाफ चुनाव लड़ा सकती है।

हालांकि पहले सपना चौधरी को कांग्रेस के टिकट पर गाजियाबाद से चुनाव लड़ाए जाने की खबर थी। लेकिन पार्टी ने यहां पर किसी अन्य नेता को टिकट दे दिया है। लिहाजा ऐसा माना जा रहा है कि उन्हें पश्चिमी से किसी सीट से उतारा जा सकता है। हालांकिं कुछ नेता ये भी कह रहे हैं कि सपना चौधरी मथुरा से ड़्रीम गर्ल के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि कुछ दिन पहले सपना ने ट्विट कर नरेन्द्र मोदी की भी तारीफ की थी।

सपना ने अपने ट्विट के जरिए कहा कि नरेन्द्र मोदी आप केवल वोट देने के लिए प्रेरित करते हैं और राहुल गांधी भाजपा को वोट देने के लिए मजबूर कर देते हैं। हालांकि सपना ने कई बार केन्द्र सरकार की नीतियों की तारीफ की है। लेकिन न तो सपना की तरफ से और न ही कांग्रेस की तरफ से उनके चुनाव लड़ने की बात की पुष्टि हुई है। लेकिन हरियाणा के कई नेता चाहते हैं कि सपना हरियाणा में पार्टी का प्रचार करे। सपना चौधरी के हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लाखों की संख्या में प्रशंसक हैं।