वह भी अपने सपनों को साकार करना चाहती थी। उसकी हसरत भी थी वह भी मॉडलिंग की दुनिया में नाम कमाए। तभी उसकी मुलाकात एक अशरफ शेख से हुई। दोनों की दोस्ती प्यार में बदली। उसके बाद वह खुशी जगदीश परिहार से जायरा शेख बन गयी। लेकिन उसके क्या मालूम था कि जिस प्रेमी के लिए वह अपना घर और धर्म छोड़ रही है। वही प्रेमी उनकी निर्मम तरीके से हत्या कर देगा।

नागपुर की रहने वाली खुशी जगदीश परिहार मॉडलिंग के क्षेत्र में नाम कमाना चाहती थी। इसके लिए उसने घर को छोड़ा और मॉडलिंग की चाह और बड़े बड़े सपनों को लेकर वह मुंबई गयी। वह 2019 में म‍िस इंड‍िया की टॉप फाइनल‍िस्ट में रही। लेकिन इसी बीच उसकी मुलाकात एक पब में अशरफ शेख के साथ हुई। इस मुलाकात पहले दोस्ती और फिर प्यार में बदल गयी।

खुशी ने गरीब घर वालों से बगावत कर अशरफ के लिए अपना धर्म बदला और वह जायरा शेख बन गयी। लेकिन उसे क्या मालूम था कि उनकी हत्या वही करेगा, जिसके लिए उसने अपना घर और समाज को छोड़ा। हालांकि ये भी कहा जाता है कि कानून के हाथ लंबे होते हैं। तो खुशी का प्रेमी अशरफ पुलिस के हाथों महज एक गलती से पकड़ा गया।

असल में खुशी और अशरफ ने एक मॉल से खरीदारी की और उसके बाद अशरफ ने उसकी हत्या की। लेकिन खुशी ने वहीं से खरीदी एक टी शर्ट पहनी थी। जिसका लोगो देखकर उसकी जांच की गयी तो पुलिस की पकड़ में उसका कातिल अशरफ आया। अशरफ ने खुशी की बड़ी बेरहमी से हत्या की और उसकी पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे पर कई बार पत्‍थरों से वार किए।

लेकिन एक टी शर्ट और उसके हाथ के टैटू ने पुलिस को कातिल के पास पहुंचा दिया। खुशी जगदीश परिहार यानी जायरा शेख नागपुर जिले के हिंगना क्षेत्र की रहने वाली थी। अशरफ शेख ने खुशी की हत्या टायर खोलने वाले औजार से की थी और उसके बाद उसका शव उसने सावडी फाटा के पास एक सुनसान इलाके में छोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने हत्या के जुर्म में खुशी के बॉयफ्रेंड अशरफ शेख उर्फ आशू को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया है।