फाउंटेनहेड स्कूल ने सूरत के मालगामा में नए कैंपस का भूमि पूजन किया। IB शिक्षा के लिए प्रसिद्ध यह संस्थान 2027 से अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ नया कैंपस शुरू करेगा, जिससे छात्रों को बेहतर और भविष्य उन्मुख शिक्षा मिलेगी।
सूरत (गुजरात)। फाउंटेनहेड स्कूल ने 26 मार्च, 2026 को अपने नए कैंपस, फाउंटेनहेड स्कूल मालगामा (FSM) में भूमि पूजन (आधारशिला स्थापन) समारोह के साथ एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया । इस मंगलप्रद समारोह में संस्था की सौहार्दपूर्ण और शुभ शुरुआत के लिए एक पारंपरिक 'शांति यज्ञ' का आयोजन भी किया गया जिसमें संस्था की सर्वतोमुखी सफलता के लिए परमात्मा से मंगल प्रार्थना की गई । यह नया परिसर मालगामा गाँव में स्थित है जो भेसान गाँव के समीप है और मगदल्ला जंक्शन से सिर्फ़ 16 मिनट की दूरी पर है।
इसके साथ ही, सर्वांगी शिक्षा, बेहतरीन परिणामों और शानदार यूनिवर्सिटी प्लेसमेंट के लिए मशहूर Fountainhead के अब सूरत में 2 (K-12) कैंपस हो जाएँगे। इसकी आधारशिला गुजरात के माननीय उपमुख्यमंत्री, श्री हर्षभाई संघवी जी ने अन्य गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षा जगत के दिग्गजों और Fountainhead परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में रखी।
2008 में स्थापित, फाउंटेनहेड स्कूल सूरत में इंटरनेशनल बैकलॉरिएट (IB) पाठ्यक्रम लाने में अग्रणी रहा है। पिछले कुछ वर्षों में, यह संस्था प्रगतिशील और छात्र-केंद्रित शिक्षा के माध्यम से जिज्ञासा-प्रेरित और भविष्य के लिए तैयार शिक्षार्थियों को गढ़ने के प्रति पूरी तरह समर्पित रहा है। Cfore School Rankings 2025 के अनुसार, यह स्कूल वर्तमान में भारत के शीर्ष अंतरराष्ट्रीय पाठ्यक्रम वाले सह-शिक्षा डे-स्कूलों में राष्ट्रीय स्तर पर 5वें स्थान पर है जो इसकी निरंतर उत्कृष्टता की एक पहचान है। IB शिक्षण पद्धति को लागू करने में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, यह संस्थान नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगी विकास की एक मज़बूत नींव पर लगातार आगे बढ़ रहा है। जून 2027 से शुरू होने वाला आगामी मालगामा कैंपस, सीखने के अनुभव को और भी बेहतर बनाने का लक्ष्य रखता है।
इस स्कूल में अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, 21वीं सदी के हिसाब से सोच-समझकर डिज़ाइन किए गए लर्निंग स्पेस, बेहतरीन खेल सुविधाएँ और खास तौर पर बनाए गए मेकर्सस्पेस होंगे। इस कैंपस को एक ऐसे जीवंत माहौल के तौर पर सोचा गया है, जहाँ छात्र शोध-संशोधन कर सकें, प्रयोग कर सकें और दुनिया की असल चुनौतियों से गहराई से जुड़ सकें।
भूमि पूजन के साथ ही संस्था द्वारा एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है, जो उस सोच को आगे बढ़ाएगा जिससे Fountainhead की उपस्थिती उसके सभी कैंपस में और मज़बूत होती रहेगी।
नोट: यह प्रमोशनल कंटेंट है।
