दिल्ली मेट्रो के यात्रियों लगातार दो दिनों से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मेट्रो की स्पीड पर दो दिनों से ब्रेक लगा दी जा रही है। ब्लू लाइन मेट्रो के यात्रियों को दूसरे दिन आज (गुरुवार) परेशानियों का फिर सामना करना पड़ा। ब्लू लाइन पर मेट्रो धीरे चल रही है। नोएडा सेक्टर 18 स्टेशन पर सुबह दो मेट्रो के बीच में समय का अंतराल तकरीबन 20 से 25 मिनट रहा। 

इससे पहले बुधवार को भी सिग्नल में आई तकनीकी खराबी के कारण ब्लू लाइन पर द्वारका से नोएडा के बीच मेट्रो ने बुधवार को भी यात्रियों को मेत्रों में उल्झाया रखा। करीब दोपहर 12 बजे मेट्रो में तकनीकी खराबी होने के कारण मेट्रो को स्टेशनों पर ही कई देर तक रोका गया। बीच-बीच में कुछ घंटों के लिए दिक्कत दूर भी हुई, लेकिन थोड़ी देर बाद ही सिग्नल की समस्या से मेट्रो की रफ्तार थम गई थी।

यह समस्या देर रात 10.30 बजे तक बनी रही। ऐसा पहली बार है जब मेट्रो कि किसी लाइन पर इतने घंटे तक परेशानी बनी रही हो। इस कारण नोएडा से द्वारका और वैशाली के बीच हजारों यात्री मेट्रो स्टेशनों पर फंस गए। इस लाइन पर रात 11.30 बजे तक अंतिम मेट्रो चलती है।