न्यूज डेस्क। नई दिल्ली में G20 की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। 8 से 10 सितबंर तक चलने वाले शिखर सम्मेलन में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। 20 देशों के प्रमुखों की मेजबानी कर रहा भारत किसी चीज में कोई कमी नहीं रखना चाहता। नाश्ते से लेकर डिनर तक हर कुछ खास होगा और सब में भारत की विविधिता की झलक दिखेगी। खाने में मोटे अनाज के साथ स्ट्रीट फूड्स को शामिल किया गया है। मेन्यू में क्या होगा ये तो आप जान गए लेकिन क्या आप जानते हैं भारत में आने वाले अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा सहित अन्य देशों के प्रमुखों को खाने में क्या पसंद है?


आज हम आपको बताएंगे कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से लेकर ब्रिटेन पीएम ऋषि सुनक खाने में क्या पसंद करते हैं और उनका फूवरेट फूड क्या है?


1) जो बाइडेन ( Joe Biden) 

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन काफी लग्जर खाना खाते हैं। उन्हें अमेरिकन डिसेज काफी पसंद हैं।  पीनट बटर, जेली सैंडविच, पिज्जा, कुकीज, और स्पेगिटी विथ रेड सॉस और आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं हालांकि वे शराब नहीं पीते और ऑरेंज गेटोरेड पीना पसंद करते हैं। इसके साथ ही उन्हें सैल्मन खाना बिल्कुल पसंद नहीं है। 

2) ऋषि सुनक (Rishi Sunak) 

यूके के पीएम ऋषि सुनक के दिन की शुरुआत दालचीनी बन के साथ होती है। वे कभी-कभी डोसा भी खाते हैं। ये आदत उन्हें पत्नी से लगी हैं। जो साउथ इंडिया से ताल्लुक रखती हैं। वहीं सुनक को UK stalwart fish and chips प्रिय है। वे लेमन, स्मोक्ड ट्रफल मोम के साथ इसे खाना पसंद करते हैं। 

3) इमैनुएल मैक्रॉन ( Emmanuel Macron)

फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रॉन लजीज खाना पसंद करते हैं लेकिन उनकी पंसदीदा डिश काफी सरल है। उन्हें कॉर्डन ब्लू पसंद है। जिसे स्विस पनीर और हैम के साथ मिक्स करके बनाया जाता है। ये डीप फ्राइ डिश है। वे वेजिटेबल्स, फ्रूट्स और डेयरी प्रोडेक्ट खाना पसंद करते हैं। उन्हें वाइन का शौक है। कहा जाता है, इमैनुएल मैक्रॉन के पास 14,000 हजार बोतलों का संग्रह है। 

4) जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) 

कनाडा के पीएम जस्टिन टूडो एशियन फूड्स काफी पसंद करती हैं। उन्हें चाइनीज फूड खाते हुए कई बार देखा गया है। लेकिन वह सुशी के शौकीन है। वहीं वे शराब की जगह कोल्ड बियर पीना पसंद करते हैं। पिज्जा भी उनकी फूड लिस्ट में शामिल है। जिसमें वे पाइनएप्पल की टॉपिंग पसंद करते हैं। 

5)  एंथनी अल्बनीज (Anthony Albanese) 

आस्ट्रेलिया पीएमएंथनी अल्बनीज हर तरह की डिश खाना पसंद करते हैं। लेकिन उनकी फेवरेट ग्रीक डिश है। दरअसल, आस्ट्रेलिया में 1980 में एक ग्रीक फेमिली का खोला गया रेस्टोरेंट है। जहां की डिश  slow-cooked lamb, souvlaki and moussaka खाना पसंद करते हैं। 

6) यून सुक येओल यून (Yoon Suk Yeol) 

साउथ कोरिया के प्रेसिडेंट यून सुक येओल यून काफी अच्छे शेफ हैं। वे ऑनलाइन कुकिंग के वीडियो डालते रहते हैं। उन्हें सबसे ज्यादा डोएनजांग जेजिगे (सोयाबीन पेस्ट स्टू) और किमची जेजिगे (किम्ची स्टू) पसंद है। इसके साथ ही वे kimchi fried rice, jajangmyeon pasta, and beef tofu pot खाना पसंद करते हैं। 

7) शेख हसीना (Sheikh Hasina )

बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना भारतीय खाने को काफी पसंद करती हैं  लेकिन सी फूड उनका फेवरेट है और स्पेशल तौर पर फिश से बनी पारंपरिक डिशेज की शौकीन हैं।