इतिहास के पन्नों में दर्ज शख्सियतों को याद करने के लिए मशहूर गूगल का डूडल आज समर्पित है जाने माने वैज्ञानिक माइकल डर्टोजस को। इस ग्रीक प्रोफेसर का सोमवार को 82वां जन्मदिन है। उनका जन्म 5 नवंबर, 1936 को एथेंस में हुआ था। 27 अगस्त, 2001 को संयुक्त राज्य अमेरिका में उनका निधन हो गया था। 

गूगल ने जन्मदिन पर डर्टोजस को श्रद्धांजलि देते हुए जो डूडल बनाया है उसमें कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में किए गए उनके काम को दिखाया है। इसमें माइकल डर्टोजस के हाथ में चॉक है और पीछे ग्रीनबोर्ड दिखाई दे रहा है।  माइकल डर्टोजस ने काफी पहले बता दिया था कि कैसे आने वाले समय में इंटरनेट लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में जिंदगी में अहम भूमिका निभाएगा। यही नहीं उन्होंने पर्सनल कंप्यूटर की संभावनाओं के बारे में भविष्यवाणी की थी। 

वह मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग एंड कंप्यूटर साइंस विभाग में प्रोफेसर थे। इसके अलावा वह एमआईटी लैबोरेटरी ऑफ कंप्यूटर साइंस में 1974 से 2001 के बीच डायरेक्टर भी रहे। माइकल के पिता एक ग्रीक नौसेना में एडमिरल थे। एथेंस कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के बाद माइकल एमआईटी से पीएचडी की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप हासिल की, जिसके बाद इसी संस्थान में 1968 में बतौर डायरेक्टर नियुक्त किए गए। उन्होंने माइर्विन सी लेविस और डॉक्टर हबर ग्राहम के साथ कंप्यूटेक, इंक डॉट जैसी तकनीक विकसित की।