गुजरात हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा 2026 में रोज बड्स स्कूल के कॉमर्स छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। वर्षा गुप्ता और कोमल मौर्या ने A1 ग्रेड हासिल किया, जबकि 12 छात्रों को A2 ग्रेड मिला। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जताई।

सूरत (गुजरात)। गुजरात हायर सेकेंडरी बोर्ड मार्च 2026 के बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज 4 मई 2026 को घोषित किया गया, जिसमें रोज बड्स स्कूल के कॉमर्स के छात्रों ने शानदार सफलता हासिल की है। 2 छात्र- वर्षा रामजी गुप्ता और कोमल मिथिलेश कुमार मौर्या ने A1 तथा इसके अलावा 12 विद्यार्थियों ने A2 ग्रेड लाकर विद्यालय और माता-पिता को गौरवान्वित किया है।

A1 ग्रेड लाकर अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन करने वाली छात्रा गुप्ता वर्षा तथा मौर्या कोमल का कहना है कि उसकी सफलता के पीछे उसके माता-पिता का सहयोग रहा है तो हमेशा ही उसे विद्यालय के संचालक श्री राजेश सर तथा शिक्षकों के प्रेरणा से यह सफलता मिली है।

वह हमेशा विद्यालय में पढ़ाए गए पाठ्यक्रम का एक बार रोज रिवीजन करती थी और परीक्षा से 1 महीने पहले से ही सभी विषयों के 10-10 पेपर सेट हल करके अपने आत्मविश्वास को बढ़ाया है। सच में मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली यह लड़कियां आज विद्यार्थियों के लिए आदर्श है।

भविष्य में उसका सपना CA या CS बनने का है जिसके लिए विद्यालय परिवार शुभकामनाएं देता हैं। सर्वोत्तम परिणाम प्रत्येक छात्र की कड़ी मेहनत, विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के सकारात्मक प्रयासों और माता-पिता के सहयोग के कारण हैं। विद्यालय परिवार की ओर से इन सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।

साथ ही साथ सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थी जीवन की हर परीक्षा में उच्च उपलब्धियाँ प्राप्त करते रहें और हर मंजिल पर सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करें ऐसी विद्यालय परिवार की तरफ से शुभकामनाएं। रोज बड्स स्कूल की इस ज्वलंत सफलता के लिए विद्यालय परिवार सभी विद्यार्थियों, शिक्षकगण तथा अभिभावकों को हार्दिक अभिनंदन देता है।

नोट: यह प्रमोशनल कंटेंट है।