नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह CAA (नागरिकता संशोधन कानून) को लेकर बड़ी बात कही है। उनके मुताबिक आगामी लोकसभा चुनाव के पहले CAA का नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। शाह ने यह भी साफ किया है कि यह कानून किसी की नागरिकता नहीं ​छीनेगा। कानून का मकसद उन पाकिस्तानी, अफगानिस्तानी और बांग्लादेशी नागरिकों को नागरिकता देना है, जो धार्मिक उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं।

चुनाव नतीजों को लेकर कोई सस्पेंस नहीं

अमित शाह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी। बीजेपी को 370 सीटें हासिल होंगी। एनडीए भी 400 से ज्यादा सीटें पाएगी। शाह ने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को अभी से यह एहसास हो गया है कि उन्हें विपक्षी बेंच पर ही बैठना होगा। नतीजों को लेकर कोई सस्पेंस नहीं है।

कांग्रेस ही देश विभाजन के लिए जिम्मेदार

शाह ने कहा कि हमने संविधान का अनुच्छेद 370 निरस्त कर दिया। जनता बीजेपी को 370 और एनडीए को 400 से ज्यादा सीटों का आशीर्वाद देगी। यह चुनाव एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच नहीं है। चुनाव विकास करने वाले और सिफ नारे देने वालों के बीच है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर तंज कसते हुए शाह ने कहा कि नेहरू-गांधी परिवार को अधिकार नहीं है कि वह इस तरह की यात्रा करे। उनका दल ही साल 1947 में देश के पार्टीशन के लिए जिम्मेदार था।  

ये भी पढें-गुड न्यूज: PF Deposit पर इंटरेस्ट रेट बढ़कर हुआ इतना, 7 करोड़ लोगों को फायदा...