लखनऊ।  शहीद पथ के पास अर्जुनगंज बाजार में शनिवार रात सीएम की फ्लीट के सामने कुत्ता आ गया। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर  दो कारों से टकरा गया। इस भीषण हादसे में 8  पुलिसकर्मियों समेत 14 लोग घायल हो गए। आनन फानन में घायलों को सिविल अस्पताल , लोहिया अस्पताल और ट्रामा सेंटर में एडमिट कराया गया।  घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही  प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजीपी प्रशांत कुमार, पुलिस कमिश्नर एसबी शिरोडकर, जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार मौके पर पहुंचे। 



कैसे  हुआ हादसा 
घटना शनिवार रात  पौने आठ बजे की है जब मुख्यमंत्री की फ्लीट अर्जुन गंज की तरफ से आना था।  रूट क्लियर कराने के लिए इंटरसेप्टर गाड़ी ने सड़क पर कुत्ते  की जानकारी वायरलेस पर दी। लेकिन फिर भी फ्लीट निकलते निकलते एंटी डेमो वाहन का पहिया कुत्ते पर चढ़ गया जिससे वाहन अनियंत्रित होकर दो कारों से टकरा गया। इस दौरान कार में बैठा एक पूरा परिवार बुरी तरह से घायल हो गया। मौके पर  खड़े सिपाही,  मां-बेटी,व अन्य तीन लोग भी उसकी चपेट में आ गए। 




 एक ही परिवार के 5 लोग घायल 

हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए जिसमे ठाकुरगंज निवासी  मुस्तकीम, पत्नी शहनाज, 6 साल की बेटी अक्सा, भांजा खालिद आजम और साले का 18 महीने का बेटा हसनैन है ।मौके पर सड़क किनारे खड़ीं सुशीला उनकी 14 साल की बेटी प्रिया और  14 साल के कार्तिक त्रिपाठी भी घायल हुए। इसके अलावा पीएसी के सिपाही राम सिंह(चालक), हेड कांस्टेबल मोहम्मद सलीम, सिपाही विजय प्रताप, शिवम यादव, कैंट थाने के सिपाही विजय कुशवाहा घायल हुए।  बता दें की सिपाही विजय व किशोरी प्रिया की हालत गंभीर है।
 

ये भी पढ़ें 

ओवन में रोस्ट करना था चिकन, लेकिन कर दिया आईपैड - यूजर बोले इसे डॉक्टर को दिखाओ ...