मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के  दिग्गज नेता और पिछली भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए तैयार है। अगर शिवसेना ये मान ले कि उसने भगवा गठबंधन से बाहर निकलकर गलती है कि तो राज्य में फिर से भजाा और शिवसेना की सरकार बन  सकती है। क्योंकि दोनों का गठबंधन काफी पुराना है। भाजपा की तरफ से बयान  उस वक्त आया है। जब शिवसेना कांग्रेस के नेताओं के बयानों से परेशान है और कई मुद्दों पर केन्द्र की भाजपा सरकार को समर्थन दे रही है। 

पिछले साल नवंबर में  शिवसेना ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन किया था। हालांकि शिवसेना ने भाजपा के साथ चुनाव लड़ा था। लेकिन मुख्यमंत्री के मुद्दे पर दोनों दलों में सहमति नहीं बनी और शिवसेना ने भाजपा के साथ  अपना तीन दशक पुराना गठबंधन तोड़ लिया था।

आज आज पार्टी के दिग्गज नेता और देवेंद्र फडणवीस कैबिनेट में वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने अपना बयान देकर सबको चौंका दिया है। उन्होंने कहा कि शिवसेना को यदि भगवा गठबंधन से बाहर निकलने की अपनी "गलती" का अहसास हो जाता है, तो भाजपा शिवसेना से समझौता करने  को तैयार है। उन्होंने कहा कि अपनी गलती  के साथ अगर शिवसेना कहती है कि वह सरकार बनाने का प्रस्ताव लेकर आई है तो भाजपा को शिवसेना के प्रस्ताव को स्वीकार करने में कोई आपत्ति नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा को किसी भी पार्टी के साथ सरकार बनाने में कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि मुंबईमें एक बार मजबूत मातोश्री (उपनगरीय बांद्रा में ठाकरे का घर) अब कमजोर हो गया है, लेकिन दिल्ली स्थित मातोश्री (कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का एक संदर्भ) मजबूत हो गया है। उन्होंने कहा कि दोनों दलों - सेना और कांग्रेस - के अलग-अलग सिद्धांत हैं और मुद्दों पर खड़े हैं। वे बिल्कुल मेल नहीं खाते हैं। वहीं कुछ दिन पहले ही कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने स्वीकार किया है कि भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए मुस्लिमों की मांग पर सरकार बनाने की बात कही थी।