CAT Answer Key 2023, Response sheet: आपका कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2023) का एग्जाम कैसा हुआ था? iimcat.ac.in पर जाकर यह चेक कर सकते हैं। IIM Lucknow ने CAT 2023 की उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। 26 नवम्बर को आप दिए गए कैट एग्जाम की आंसर की का रिव्यू कर सकते हैं। आपत्ति करने के लिए विंडो भी खुली है। यह जरुर है कि यदि आप आपत्ति दर्ज कराना चाहते हैं तो 8 दिसम्बर से पहले पहले दर्ज करा दें। यही आपत्ति दर्ज कराने की लास्ट डेट है। 

5 से 8 दिसम्बर तक कर सकेंगे आपत्ति

IIM Lucknow की तरफ से जारी नोटिस के मुताबिक, वेबसाइट पर आब्जेक्शन फॉर्म और रिस्पांस शीट 5 दिसम्बर की सुबह 11 बजे से 8 दिसम्बर की शाम 5 बजे तक लाइव रहेगा। अभ्यर्थी यदि आंसर की रिव्यू के बाद आपत्ति दर्ज कराना चाहते हैं तो इससे संबंधित विंडो लाइव है। आपत्ति 8 दिसम्बर तक दर्ज कराई जा सकती है। 

तीन सेशन में हुई थी परीक्षा 

CAT 2023 तीन सेशन में हुई थी। मार्निंग में 8:30 से 10:30 बजे तक, दोपहर 12:30 से 2:30 बजे और शाम 4:30 से 6:30 बजे तक एग्जाम आयोजित किए गए थे। CAT 2023 एडमिशन टेस्ट में 167 शहरों में 375 सेंटर्स पर एग्जाम हुए। जिसमें 2.88 लाख से ज्यादा आवेदक शामिल हुए। यह कुल अभ्यर्थियों का 88 प्रतिशत है। CAT 2023 के लिए करीबन 3.28 लाख आवेदन आए थे।

कैसे चेक करें CAT 2023 आंसर की

-वेबसाइट iimcat.ac.in पर लॉगिन लिंक सर्च कर क्लिक करें।
-यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
-फिर इंडिविजुअल रिस्पॉन्स सीट और आंसर की देखें।
-इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

CAT 2023 की मुख्य बातें

-CAT 2023 पेपर के तीन सेक्शन में से पहले सेक्शन में 24 क्वैश्चन थे।
-दूसरे में 20 सवाल और तीसरे सेक्शन में क्वांटिटेटिव एबिलिटी पर 22 सवाल थे।
-भारतीय प्रबंधन संस्थानों में एडमिशन के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT)।
-नॉन-आईआईएम यूनिवर्सिटी भी CAT 2022 स्कोर का यूज कर सकती हैं।

ये भी पढें-हिंदी बैकग्राउंड के चलते शुरु में MNC में नहीं मिली जॉब...फिर CEO तक बनें, अब 20000 करोड़ की कम्पनी...