नई दिल्ली। पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अपनी बात मनवाने के लिए जादू टोना किया। अगर तथ्यों पर नजर डाले और पाकिस्तानी मूल के कनाडाई लेखक तारेक फतह के दावों पर विश्वास किया जाए तो ये सही बात हो सकती है। इस बार अमेरिका जाने से पहले इमरान खान सऊदी अरब उमरा करने गए थे और इस दौरे में उनकी बीवी बुशरा भी थी। जो पाकिस्तान की बड़ी तांत्रिक मानी जाती हैं।

तारिक फतेह का दावा है कि इमरान अपनी माला लेकर डोनाल्‍ड ट्रंप से मिलने गए थे। इसके जरिए वह ट्रंप पर जादू-टोना कर रहे थे। उन्‍होंने दावा किया कि इमरान खान ट्रंप से मुलाकात के दौरान माला (तज़बी) लेकर पढ़ रहे थे और ट्रंप पर जादू कर रहे थे। अगर तारिक फतेह की ये बात सही है तो शायद इमरान खान ने ट्रंप पर जादू किया हो सकता है।

असल में इस बार इमरान खान अमेरिका जाने से पहले सऊदी अरब गए उमरा करने गए थे। इस दौरे में उनकी पत्नी बुशरा बीबी भी थी। जो पाकिस्तान की जाना मानी तांत्रिक और आध्यात्मिक गुरू मानी जाती है। अकसर पाकिस्तान के बड़े अफसर और नेता बुशरा बीबी की शरण में जाते हैं। ताकि जादू टोने के जरिए वह उनकी समस्या का निदान कर सके।

एक वक्त इमरान खान भी बुशरा बीबी की शरण में गए थे और उसके बाद उन पर इतने मुरीद हुए कि दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया जबकि बुशरा बीबी के शादी से पहले ही छह बच्चे थे और उनके पति ने राजी खुशी से बुशरा बीबी को तलाक दिया।

इमरान खान अपनी समस्याओं को लेकर बुशरा बीबी से मदद मांगते रहते हैं। लिहाजा ये माना जा रहा है कि इमरान खान उमरा करने के बहाने कुछ जादू टोना करने के बाद अमेरिका गए हों। हालांकि उनके इस दौरे में बुशरा बीबी अमेरिका नहीं गई बल्कि वह सऊदी अरब से वापस आ गई।