हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में अचानक बर्फबारी की वजह से फंसे करीब 50 चरवाहों के लिए गुरुवार को भारतीय वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर राशन गिराएगा। प्रदेश के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

अधिकारी ने बताया कि धौलाधार श्रृंखला के बड़ा भंगल इलाके में एक चरवाहे की मौत हो गई जबकि 50 अन्य के फंसे होने की आशंका है। 

प्रमुख सचिव बी के अग्रवाल ने कहा कि अचानक हुई बर्फबारी की वजह से फंसे हुए चरवाहों के लिए हिमाचल सरकार ने एक हेलीकॉप्टर से राशन गिराने का प्रबंध किया है। 

मुख्य सचिव ने प्रेट्र को बताया कि हेलीकॉप्टर गुरुवार को उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि खाद्य सामग्री के 50 थैले भी चरवाहों के लिए गिराए जाएंगे। इन थैलों का वजन छह से सात किलोग्राम होगा। 

उन्होंने कहा कि कांगड़ा के उपायुक्त संदीप कुमार, पुलिस अधीक्षक संतोष पाटियाल, उप जिला मजिस्ट्रेट बैजनाथ, डॉक्टर समेत कई अधिकारी हेलीकॉप्टर में जाएंगे।