रांची। झारखंड में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। राज्य में पिछले एक महीन के दौरान कोरोना के मामलों में 3 सौ फीसदी का उछाल देने को मिला है। राज्य में अब तक मामलों की संख्या बढ़कर 494 पहुंच गई है जबकि  256 लोग ठीक हुए हैं पांच लोगों की मौत कोरोना से हुई है।

फिलहाल राज्य के पांच जिले  देवघर, जामताड़ा, गोड्डा, दुमका और चतरा में कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है। वहीं अभी तक पूर्वी सिंहभूम, हजारीबाग और गढ़वा में सबसे ज्यादा मामले  सामने आए हैं। पूर्वी सिंहभूम में 96, हजारी बाग में 69 और गढ़वा में 59 मामले सामने आए हैं। हालांकि अभी तक झारखंड के सभी 24 जिलों में कोरोनावायरस फैल चुका है। राज्य में 1 मई के बाद से कोरोना मामलों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है।

राज्य में विभिन्न प्रदेशों से प्रवासी पहुंचे हैं। राज्य में महाराष्ट्र दिल्ली समेत अन्य राज्यों से प्रवासी पहुंचे हैं। जिसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुआ है। झारखंड में पहले 12 राज्यों में 113 मामले थे।  फिलहाल राज्य में प्रवासियों के आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 494 तक पहुंच गई है। जबकि लोग 256 लोग ठीक हो गए हैं और पांच लोगों की मौत कोरोना से हुई है।

देश में 1.82 लाख पहुंची संक्रमितों की संख्या

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.82 लाख के करीब पहुंच गई है। वहीं देश के छह राज्यों राज्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति काफी खराब है। वहीं महाराष्ट्र में अभी तक सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं जबकि इसके बाद तमिलनाडु में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पहली बार एक दिन में 8,000 से अधिक नए मामले दर्ज किए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 182,143 हो गई है और वहीं देश में कोरोना संक्रमण से 5,164 लोगों की मौत कोरोना से हुई है।