यह घटना मुंबई शहर की है जब सभी लोग अपने घरों में सो रहे थे उस समय एक BMW कार चालक बेसुध हो कर मुंबई की सड़को में अपनी कार चला रहा था। बिना किसी चीज का ख्याल रखते हुए वह रोड पर चला जा रहा था और इस दौरान उसने लोगों पर अपनी गाड़ी चढा दी। इसके बाद वह गाड़ी न रोकते हुए भागने लगा। पुलिस को मौके पर ही इस हादसे की जानकारी हो गई और उस गाड़ी चालक का पीछा करने लगी। करीब 4 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद कार सवार पकड़ा गया। यह घटना रात लगभग 12:30 बजे की है।

कार सवार को जब यह पता लगा की पुलिस उसका पीछा कर रही है तो वह और तेजी से भागने लगा और इस दौरान कई बार फुटपाथ पर गाड़ी की टक्कर हो गई।

पुलिस के मुताबिक कुछ बाइक सवार लोग भी BMW कार सवार का पीछा कर रहे थे। और उन्होंने किसी तरह गाड़ी चालक को पकड़ा। इस दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई भी की और पुलिस को सौंप दिया। स्थानीय लोगों ने गुस्से में BMW कार के शीशे आदि भी तोड़ डाले।

पुलिस ने बताया कि, कार द्वारा जिन लोगों को टक्कर लगी, उसमें से दो लोगों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है और उनका इलाज चल रहा है। पिड़ितों द्वारा मामला दर्ज करवा दिया गया है और आगे की कारवाई शुरू कर दी गई है।