विश्व बैंक ने आज ईज ऑफ डूइंग बिजनेस वाले देशों की लिस्ट जारी कर दी है। नई लिस्ट भारत की रैंकिंग में जबरदस्त उछाल आया है। भारत की 100 नंबर से चढ़कर अब 77वें पायदान पर पहुंच गया है। 

पिछले साल भारत इस सूची में टॉप 100 में आ गया था। भारत को ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की सूची में 100वां स्थान मिला था। 

इस सूची में इस साल जीएसटी और इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड जैसे सुधारों का फायदा झलकने लगा है। पिछले कुछ सालों से भारत की रैंकिंग में लगातार सुधार हो रहा है। 

वर्ल्ड बैंक हर साल आसान कारोबार वाले देशों की सूची जारी करता है इसमें कुल 190 देश होते हैं। मोदी सरकार का सपना इस सूची में भारत को टॉप 50 में लाने का है। 2014 से 2018 तक इस लिस्ट में भारत की रैंकिंग में 65 अंकों का सुधार आया है। 

अगली बार की रैंकिंग में भारत को बहुत अहम स्थान मिलने की आशा है।  

कंस्ट्रक्शन परमिट,सीमाओं में व्यापार,व्यवसाय की शुरुआत, ऋण लेने,बिजली लेने जैसे छह मानदंडों पर भारत की स्थिति सुधरी है। 

भारत ब्रिक्स और एशियाई में देशों में सबसे तेज गति से सुधार लाने वाला देश है। 2014 में भारत का स्थान दक्षिण एशियाई देशों में छठा था। लेकिन अब भारत टॉप पर पहुंच गया है। 

भारत ने 2003 से अब तक 37 बड़े सुधार लागू किए हैं। 

विश्व बैंक की रिपोर्ट तैयार करते समय किसी कारोबार को शुरू करना, कंस्ट्रक्शन परमिट, क्रेडिट मिलना, छोटे निवेशकों की सुरक्षा, टैक्स देना, विदेशों में ट्रेड, कॉन्ट्रैक्ट लागू करना और दिवालिया शोधन प्रक्रिया को आधार बनाया जाता है।