नई दिल्ली। पाकिस्तान को भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया है। पाकिस्तान की तरफ से लगातार हो रही गोलाबारी के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के गुलाम कश्मीर में गोलीबारी कर वहां पर मौजूदा आधा दर्जन लॉच पैड को तबाह कर दिया है। यही नहीं भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आधा दर्जन से ज्यादा सैनिक और एक दर्जन से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया है। हालांकि ये संख्या और ज्यादा भी हो सकती है।

आज सुबह सीजफायर का उल्लंघन कर पाकिस्तानी सेना की सीमा पर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें दो भारतीय सैनिक शहीद हो गए और एक नागरिक भी मारा गया। इसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। जिसमें पाकिस्तान की कई पोस्ट और पीओके में मौजूद पाकिस्तान द्वारा आतंकियों को भारतीय सीमा में आतंकियों को बनाए गए लॉच पैड को सेना ने तबाह कर दिया है। इमसें आधा दर्जन पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबर है। वहीं भारतीय सेना के हमले में कई आतंकियों के मारे जाने की खबर आ रही है। फिलहाल सीमा पर रुक-रुक कर गोलाबारी हो रही है।

असल में आज सुबह से ही पाकिस्तानी सेना ने सीमा पर फायरिंग तेज कर दी थी। क्योंकि वह इसके जरिए आतंकियों की घुसपैठ कराना चाहता था। इस फायरिंग में दो सैनिक शहीद हो गए। इसके बाद भारतीय सेना ने जब मोर्चा संभाला तो पाकिस्तानी सेना के होश उड़ गए। उन्हें इस तरह की प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी। भारतीय सेना के आक्रामक हमले में पाकिस्तान के अधिकृत कश्मीर यानी पीओके में आतंकी ठिकाने तबाह हो गए। भारतीय सेना ने तोपों से गोलाबारी की।

सेना से मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय सेना ने नीलम घाटी चार आतंकी कैंप को तबाह किया। जिसमें आधा दर्जन पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। हालांकि ये आंकड़ा और ज्यादा बढ़ सकता है। वहीं भारतीय सेना के हमले में आतंकियों के मारे जाने की भी खबर आ रही है। पाकिस्तान ने आज तंगधार सेक्टर में भी सीजफायर का उल्लंघन किया था। जिसमें पाकिस्तान की तऱफ से की गई गोलाबारी में एक नागरिक की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। इस गोलीबारी में कई घर भी तबाह हुए हैं।