मुंबई।  देश की आर्थिक राजधानी मुंबई कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण कही वुहान तो नहीं बन रही है। क्योंकि राज्य में सबसे ज्यादा मामले मुंबई में ही दर्ज किए जा रहे हैं। राज्य में 1,574 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और इसके 64 फीसदी मामले मुंबई से ही हैं। मुंबई में ये मामले 1008 तक पहुंच चुके हैं।

मुंबई भारत का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है।  मुंबई में ही पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के  132 नए मामले दर्ज किए हैं। अभी तक शहर में 1,008 मामले दर्ज किए गए हैं। जो राज्य के कुल मामलों का 64 प्रतिशत हिस्सा है।  अभी तक महाराष्ट्र में 1574 मामले दर्ज गए हैं। पूरे देश में सबसे ज्यादा मामले मुंबई में ही दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं राज्यों की बात करें तो इस मामले में महाराष्ट्र सबसे आगे है।

जानकारी के मुताबिक मुंबई में पिछले 24 घंटों के दौरान 132 नए मामले दर्ज किए, जिसके बाद मुंबई में मामलों की संख्या 1,008 तक पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक प्रशासन हाई-अलर्ट पर है। वहीं राज्य सरकार धारावी में फैले संक्रमण को लेकर चिंतित है। क्योंकि माना जा रहा है कि अगर स्थिति हाथ से निकली तो मुंबई का धारावी बड़ा हॉटस्पॉट बन सकता है। अभी तक धारावी में 22 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

महाराष्ट्र में मास्क अनिवार्य

राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने मास्क को अनिवार्य कर दिया है। राज्य मास्क न लगाने वालों पर जुर्माना लगाने का भी आदेश राज्य सरकार ने दिया है। वहीं राज्य में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ राज्य सरकार सख्त कार्यवाही कर रही है। महज मुंबई में ही1,930 लोगों को कोरोनावायरस लॉकडाउन का उल्लंघन करने के लिए बुक किया गया था।