नेशनल डेस्क। केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर पर प्रतिबंध लगा दिया है। गृह मंत्री अमित एक्स (अब ट्विटर) पर ट्वीट कर ये जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की वजह से UAPA के तहत इसे बैन किया गया है। बता दें,सरकार के इस फैसले के बाद संगठन पर 5 साल का बैन लग गया है।

 अमित शाह ने ट्वीट कर दी जानकारी

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि- मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर (मसरत आलम गुट\MLJK-MA) को यूपीए की कार्यवाई की तहत गैरकानूनी घोषित किया गया है। यह संगठन जम्मू और कश्मीर में अलगाववादी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। संगठन घाटी में आतंकवादी गतिविधियों का करता है और लोगों को देश के प्रति उकसाते हैं। वहीं पीएम मोदी का स्पष्ट संदेश है जो देश की एकता,अखंडता और संप्रभुता के खिलाफ जाएगा उसे कतई बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

आखिर क्या है मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर ?

बता दें, मुस्लिम लीग मसरत आलम संगठन राष्ट्रविरोधी और पाकिस्तान के प्रचार के लिए जाना जाता है। संगठन का अध्यक्ष मसरत आलम भट है। यह ग्रुप हमेशा से जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग करने की मांग करता आया है ताकि जम्मू-कश्मीर का पाकिस्तान में विलय हो जाए और घाटी में इस्लामी शासन स्थापित हो सके। इतना ही नही ये संगठन पाकिस्तान और आतंकवादियों के लिए फंडिंग की व्यवस्था भी करता है। जिसके बाद आज केंद्र सरकार ने इस ग्रुप पर 5 साल का बैन लगा दिया है। 

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: 16 साल की उम्र में बहन ने बेचा, पति-ससुर करते रहे रेप, 5 साल बाद भागी तो सामने आई ये खौफनाक कहानी