नेशनल डेस्क। जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर सामने आ रही है,जहां डोडा जिले में यात्रियों को लेकर जा रहे बस खाई में जा गिरी। हादसे में लगभग 30 लोगों की मारे जाने की खबर है। बस किश्तवाड़ से जम्मू जा रही थी। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गई।

राहत-बचाव कार्य में जुटा प्रशासन

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासनन ने राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया है। बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं घायलों को डोंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है, बस में 55 यात्री सवार थे। बस यात्रियों को किश्तवाड़ से जम्मू जा रही थी। उसी दौरान हादसे का शिकार हो गई। 

बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा

 शुरुआती जांच में सामने आया है कि बस चलते-चलते सड़क से नीचे उतर गई थी और 250 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बताया जा रहा बचाव कार्य जारी है, जिसके चलते मरने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है।