लखनऊ। जाने मानी गायिका कनिका कपूर की पांचवी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिसके बाद कोरोना का  खतरा कम हो गया है। हालांकि डाक्टरों का कहना है कि कनिका कपूर अभी फिलहाल अस्पताल में ही रहेंगी। कनिका की लगातार पांच रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। कनिका लखनऊ के पीजीआई में भर्ती हैं। 

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की इस बार टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे पहले लगातार उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि डॉक्टर्स का कहना है कि कनिका की हालत स्थिर है और उन्हें कुछ समय तक अस्पताल में ही रखा जाएगा। ताकि बेहतर तरीके से इलाज किया जा सके और उन्हें अस्पताल से छुट्टी नहीं दी गई है। ये कहा जा रहा है कि कनिका के तीसरे टेस्ट लेने में कोई गड़बड़ी हुई थी।  उसे टेस्ट को टेस्ट की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है।

फिलहाल कहा जा रहा है कि कनिका की तबीयत स्थित है। वह आराम कर रही हैं और सारे काम कर रही हैं। इसी बीच कनिका कपूर सोशल मीडिया में एक  इमोशनल पोस्ट भी शेयर थी। असल में पिछले महीने कनिका लंदन से लखनऊ आई थीं। जिसके बाद वह कई  कार्यक्रमों में शामिल हुई जिसके बाद कई लोगों में कोरोना संक्रमित होने का आरोप लगा। कनिका के साथ कई नेता पार्टी में शामिल हुए थे। हालांकि कनिका ने अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया में दी थी लेकिन बाद में उसे हटा लिया गया था।

यही नहीं कनिका ने मेडिकल स्टॉफ पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया था जिसके बाद पीजीआई के डाक्टरों ने कहा कि कनिका अपने को वीवीआई समझ रही हैं और उसी तरह बर्ताव कर रही हैं। लेकिन अस्पताल में डाक्टर के लिए मरीज हैं और उसका इलाज करना उनका धर्म है। जिसके बाद सोशल मीडिया में कनिका की किरकिरी हुई थी और उसके बाद उसके रूख में नरमी आई थी।