नई दिल्ली। उत्तर कोरिया  के तानाशाह शासक किम जोंग उन ने मीडिया में चल रही सभी अटकलों को विराम दे दिया है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया किम के बारे में तरह  तरह के कयास लगा रहा था। लेकिन किम ने सभी अटकलों को खारिज किया है। इसी बीच 20 दिनों बाद किम सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आए हैं। हालांकि उत्तरी कोरिया की सरकार ने इस कार्यक्रम की फोटो को जारी नहीं किया है।  लेकिन बताया जा रहा है कि वह कार्यक्रम में शामिल हुए थे और उनके साथ उनकी बहन भी थी।

कोरियाई न्यूज एजेंसी के अनुसार किम जोंग उन एक फर्टिलाइजर फैक्ट्री में आयोजित कार्यक्रम में नजर आए हैं। हालांकि उत्तरी कोरिया की सरकार ने इस कार्यक्रम की फोटो को जारी नहीं किया है। लेकिन इस कार्यक्रम में शामिल होकर किम ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया में चल रही अटकलों को खत्म कर दिया है। किम के बारे में तरह तरह की अटकलें लगाई जा रही थी। हालांकि दक्षिण कोरिया ने पहले ही कह दिया था कि किम को लेकर संस्पेंस है और जो अटकलें लगाई जा रही है वह निराधार हैं। क्योंकि वह कभी भी लोगों के सामने आ सकते हैं। गौरतलब है कि दक्षिण कोरिया और उत्तरी कोरिया में छत्तीस का आंकडा है।

कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी के मुताबिक किम जोंग उन सुनचिओन ने एक फर्टिलाइजर फैक्ट्री के उद्घाटन कार्यक्रम के मौके पर हिस्सा लिया। यह शहर राजधानी प्योंगयांग के काफी नजदीक है। एजेंसी के मुताबिक इस दौरान उनकी बहन किम यो जोंग भी वहां मौजूद थी। किम यो जोंग किम के बाद देश में सबसे ताकतवर नेता मानी जाती हैं। कुछ समय पहले ही उन्हें कई अहम पदों पर नियुक्त किया गया है। हालांकि किम के कार्यक्रम में शामिल होने की फोटो को उत्तरी कोरिया की सरकार ने सार्वजनिक नहीं किया है।

असल में अंतरराष्ट्रीय मीडिया में उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन के स्वास्थ्य को लेकर तरह तरह की अटकलें लगाई जा रही थी। अमेरिकी खुफिया एजेंसी भी किम पर नजर रख रही थी। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट में यहां तक कह दिया गया था कि हार्ट सर्जरी के बाद उनकी मौत हो गई है। किम 11 अप्रैल के बाद सरकारी मीडिया में नहीं दिखाई दिए हैं।