पहाड़ी राज्य उत्तराखंड लैंडस्लाइड से बड़ा हादासा हुआ है। बूढ़ा केदार के पास कोट गांव में हुए भूस्खलन की जद में घर आ गया, जिसमें 8 लोग मलबे में दब गए हैं। अब तक 7 शव निकाल जा चुके हैं।
भूस्खलन के कारण गांव में भगदड़ मच गई और दबे लोगों को निकालने के लिए लोग चिखने-चिल्लाने लगे।
हादसा टिहरी के घनसाली के कोट गांव में हुआ। जानकारी मिली कि कोटा गांव में भूस्खलन होने के कारण आठ लोग दबे हैं। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। खबर मिलने तक 7 लोगों को निकाला गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
राहत और बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है।
टिहरी गढ़वाल के बालगंगा इलाके में बारिश ने कहर बरपाया है। कोट गांव में बादल भी फटने की खबर है। पूरे गांव में बादल फटने और लैंडस्लाइड से भारी जानी-माली नुकसान हुआ है।
