मुंबई. वर्ल्डकप 2019 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद से अब धोनी की रिटायरमेंट की खबरों ने क्रिकेट फैंस को निराश कर दिया है। सोशल मीडिया पर धोनी को लेकर कई तरह के इमोशनल पोस्ट शेयर कर रहे हैं। ट्विटर पर ##ThankYouMsd जमकर ट्रेंड कर रहा है। इसी बीच महान संगीतकार लता मंगेशकर ने भी ट्वीट करते हुए महेंद्र सिंह धोनी से इमोशनल अपील कर डाली है। लता मंगेशकर का यह ट्विट जमकर वायरल हो रहा है। 

क्या लिखा है ट्विट में 
लता मंगेशकर ने ट्वीट करते हुए धोनी से अपील की है- नमस्कार एम.एस. धोनी जी। आजकल मै सुन रही हूँ कि आप रिटायर होना चाहते हैं। कृपया आप ऐसा मत सोचिए। देश को आपके खेल की जरूरत है। मेरी प्रार्थना है कि रिटायरमेंट का विचार भी आप मन में मत लाइए।''

विराट ने किया धोनी का समर्थन
विराट कोहली ने धोनी का समर्थन करते हुए उनकी सेमीफाइनल में बल्लेबाजी पर कहा है कि बाहर से देखना हमेशा से आसान रहा है। हम कहते हैं कि यह हो सकता था वो हो सकता था लेकिन आज वह जडेजा के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे। उनके बाद भुवनेश्वर कुमार को बल्लेबाजी करने आना था। इसलिए धोनी का एक छोर संभालना जरूरी था। आपको एक मजबूत साझेदारी चाहिए होती है और खराब स्थिति में 100 रनों की साझेदारी करना बेहतरीन है।