नई दिल्ली। दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक से सोनिया गांधी और राहुल गांधी बाहर निकल आए हैं। दोनों नेता इसके जरिए ये संदेश देना चाहते हैं कि गांधी परिवार का नए अध्यक्ष के लिए किसी भी तरह का दबाव नहीं है। लिहाजा नए अध्यक्ष पर जो भी फैसला होगा, वह कार्यसमिति का होगा। हालांकि अभी जो बैठक चल रही है, उसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मौजूद हैं।

आज कांग्रेस कार्यसमिति की दिल्ली में अहम बैठक हो रही है और इसमें पार्टी का नया अध्यक्ष चुना जाएगा। हालांकि पार्टी क्या फैसला लेती है। इस बारे में अभी तक कोई राय नहीं बनी है। ये भी हो सकता है कि पार्टी चार कार्यकारी अध्यक्षों को नियुक्त कर देश के चार हिस्सों में प्रभारी तौर से कार्य करने के लिए रणनीति तैयार करे।

वहीं आज सुबह बैठक में सोनिया गांधी और राहुल गांधी पहुंचे थे। इसके बाद दोनों नेता वहां से बाहर निकल गए। हालांकि ये पहले ही कहा जा रहा था कि गांधी परिवार अध्यक्ष की बैठक में लिए जाने वाले फैसले के दौरान वहां पर मौजूद नहीं रहेगा। 

गौरतलब है कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष के नाम पर सहमति बनाने की प्रक्रिया से खुद को दूर रखने का फैसला किया था।  हालांकि इस बैठक में अभी कांग्रेस महासचिव और सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी में मौजूद हैं।

राहुल और सोनिया के सीडब्ल्यूसी की मीटिंग छोड़कर के फैसले से इस बात का संदेश देना चाहते हैं कि अध्यक्ष की चुनाव-प्रक्रिया में गांधी परिवा का कोई दखल नहीं है और नए अध्यक्ष का नाम आम सहमति के आधार पर बिल्कुल साफ-सुथरे तरीके से तय किया गया है।

दिल्ली में आज सुबह शुरू हुई। इस मीटिंग में पार्टी के सभी प्रदेश अध्यक्षों और राष्ट्रीय नेताओं को बुलाया गया है। फिलहाल नए अध्यक्ष को लेकर मुकुल वासनिक, मल्लिकार्जुन खड़गे, अशोक गहलोत, सुशील कुमार शिंदे सहित कई वरिष्ठ नेताओं के नामों की चर्चा है।