नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामले ने चीन से ज्यादा हो गए हैं। हालांकि देश के लिए राहत की बात ये है कि संक्रमण के रिकवरी दरों में भी इजाफा हुआ है। देश में कोरोना के मामले 96,169 तक पहुंच गए हैं। जबकि 3,029 लोगों की मौत हो गई है वहीं देश में 36,823 मरीज ठीक हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा हालात खराब हैं राज्य में संक्रमण की संख्या 33 हजार के पार हो गई है। जबकि राज्य में कोरोना संक्रमण से 1198 लोगों की मौत हो गई है।

वहीं देश में महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, तमिलनाडु और राजस्थान में हालात खराब हैं। इन राज्यों में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 5 हजार के पार हो गया है।  महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा संक्रमित हैं तो उसके बाद गुजरात में हालात खराब हैं।  गुजरात में भी संक्रमितों की संख्या 11 हजार के पार हो गई है। वहीं देश में कुछ राज्य ऐसे हैं जहां संक्रमितो की संख्या पांच हजार के करीब पहुंचने वाली है। इसके बाद राज्य पांच हजार से ज्यादा संक्रमित वाले राज्यों में पहुंच जाएंगे।

महाराष्ट्र। राज्य में संक्रमितों की संख्या 33,053 के पार पहुंच गई है। वहीं राज्य में अब तक 1,198 मौतें कोरोना संक्रमण से दर्ज की गई हैं। मुंबई, ठाणे और पुणे राज्य के सबसे खराब शहरों में हैं।  अकेले मुंबई में 20,000 से अधिक कोरोनोवायरस मामले दर्ज किए गए हैं।

गुजरात। महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा मामले गुजरात में दर्ज किए गए हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या के मामले में गुजरात देश में दूसरा राज्य है। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 11379 तक पहुंच गया है। वहीं राज्य में 659 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। हालांकि राज्य में, 4499 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। अहमदाबाद राज्य में सबसे ज्यादा प्रभावित शहर है।

तमिलनाडु। दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में अब तक 11224 कोरोनोवायरस के मामले दर्ज किए हैं, जो देश में तीसरे स्थान पर है। तमिलनाडु में 4172 लोग कोरोना की बीमारी से ठीक हो गए हैं जबकि 78 मरीजों की मौत हो गई है।

दिल्ली। संक्रमितों की संख्या में राष्ट्रीय राजधानी तीसरे स्थान पर है। राजधानी में संक्रमितों की संख्या 10,000 तक पहुंच गई है। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार राज्य में संक्रमण से 160 लोगों की मौत हो गई है जबकि 4485 लोग ठीक हो गए हैं।

राजस्थान। राजस्थान में अब तक 5202 लोग कोरोना ने संक्रमित पाए गए हैं। जबकि संक्रमण से मरने वालों की संख्या 131 हो गई है जबकि 2992 मरीज़ ठीक हो गए हैं। राज्य में जयपुर राज्य में सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक है।

पांच हजार के करीब पहुंच राज्य

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में कोविद -19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दोनों राज्यों अब 5,000 के निशान के पास है।  मध्य प्रदेश में कोरोनोवायरस के 4977 मामले सामने आए हैं। जबकि यहां 248 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में इंदौर, उज्जैन और भोपाल सबसे प्रभावित शहर हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 4259 तक पहुंच गई। जबकि उत्तर प्रदेश में कोरोनोवायरस से 2441 लोग ठीक हो चुके हैं।  राज्य में 104 लोगों की मौत कोरोना से हुई है।