लोकसभा चुनाव 2024 से पहले नितीश कुमार की जनता दल यूनाईटेड (JDU) ने रविवार को बिहार की अपनी 16 सीटों के कैंडीडेट्स के नामों का ऐलान कर दिया। जिसमें सीवान से वजय लक्ष्मी तो शिवहर से लवली आनंद को प्रत्याशी बनाया गया है।

पटना। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले नितीश कुमार की जनता दल यूनाईटेड (JDU) ने रविवार को बिहार की अपनी 16 सीटों के कैंडीडेट्स के नामों का ऐलान कर दिया। जिसमें सीवान से वजय लक्ष्मी तो शिवहर से लवली आनंद को प्रत्याशी बनाया गया है। इसी प्रकार वाल्मीकी नगर से सुनील कुमार को मैदान में उतारा गया है। इस बीच पार्टी ने 4 सीटों के प्रत्याशियों को भी बदल दिया है। जिनमें सबसे बड़ा नाम कविता सिंह का है, जिन्हें पहले सीवान से प्रत्याशी घोषित किया गया था। 

कविता सिंह सहित 4 प्रत्याशियों को बदलकर जेडीयू ने चौंकाया
कविता सिंह के स्था पर पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा की पत्नी विजयलक्ष्मी कुशवाहा को सीवान से उतारा गया है। जीरादेई से विधायक रह चुके रमेश कुशवाहा की पत्नी विजय लक्ष्मी कुशवाहा 24 घंटे पहले ही JDU में शामिल हुईं थीं। सीतामढ़ी से सुनील कुमार पिंटू का टिकट भी कट गया है। उनके स्थान पर विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर को जेडीयू का प्रत्याशी बनाया गया है। देवेश चंद्र ने तीन महीने पहले ही सीतामढ़ी से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था। जेडीयू का टिकट कटने के पीछे सबसे बड़ी वजह उनका बीजेपी प्रेम बताया जा रहा है। सुनील कुमार  पिंटू इधर यह कहने लगे थे कि वह बीजेपी के सिपाही हैं। बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर ही पिछली बार वह जदयू के सिंबल पर चुनाव लड़े थे। मुंगेर से ललन सिंह को बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनीता के सामने उतारा गया है। 

ये है जेडीयू के प्रत्याशियों की लिस्ट 

क्रमांकसीट कैंडिडेट-2024पार्टीकैंडिडेट-2019
1शिवहर  लवली आनंदBJPरमा देवी
2मुंगेरललन सिंह JDUललन सिंह 
3सीतामढ़ी  देवेश चंद्र ठाकुरJDU सुनील कुमार पिंटू
4कटिहार दुलाल चंद्र गोस्वामीJDUदुलाल चंद्र गोस्वामी
5सुपौल  दिलेश्वर कामैतJDUदिलेश्वर कामैत
6किशनगंजमुजाहिद आलम JDUसैय्यद महमूद
7पूर्णियासंतोष कुशवाहाJDUसंतोष कुशवाहा
8बांका गिरिधारी लाल यादव JDUगिरिधारी लाल यादव
9भागलपुर अजय मंडलJDUअजय मंडल
10मधेपुरा दिनेश चंद्र यादव JDUदिनेश चंद्र यादव
11वाल्मीकि नगरसुनील कुशवाहाJDUसुनील कुमार
12गोपालगंज (SC)आलोक कुमार सुमनJDUआलोक कुमार सुमन
13जहानाबाद चंद्रेश्वर चंद्रवंशीJDUचंद्रेश्वर चंद्रवंशीख
14झंझारपुरराम प्रीत मंडलJDUराम प्रीत मंडल
15नालंदा कौशलेंद्र कुमारJDU कौशलेंद्र कुमार
16सीवानविजयलक्ष्मी कुशवाहाJDUकविता सिंह

 

ये भी पढ़ें.....
Rajasthan News: जयपुर केमिकल फैक्ट्री में आग से 6 की मौत, नाराज लोगों ने शव लेने से किया इनकार, रखी ये डिमांड