मुंबई। महाराष्ट्र के महाविकास अघाड़ी में फूट पड़ गई है। बुधवार को सुबह शिवसेना उद्धव गुट ने 17 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर इसका ऐलान कर दिया। शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के इस कदम पर कांग्रेस नेताओं ने नाराजगी भी जताई। अभी इस मुद्दे पर बहस ही हो रही थी कि दोपहर होते-होते वंचित बहुजन अघाड़ी ने भी अलग से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। 

प्रकाश अंबेडकर ने 9 सीटों पर लड़ने का किया ऐलान, 8 पर प्रत्याशियों के नमा घोषित
वंचित बहुजन अघाड़ी (VBA) नेता प्रकाश अंबेडकर ने MVA से अलग लोकसभा चुनाव 2024 अकेले लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने 8 सीटों पर अपने कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान भी कर दिया है। वंचित बहुजन अघाड़ी नेता प्रकाश अंबेडकर ने महाविकास अघाड़ी गंठबंधन की बैठक में 9 सीटें मांगी थीं। अब उन्होंने इनमें से 8 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा रामटेक सीट पर शाम तक फैसला करने की बात कही है।

ये है प्रकाश अंबेडकर  के 8 कैंडीडेट्स

क्रम संख्या लोकसभा सीट उम्मीदवार
1 भंडारा-गोंदिया  संजय केवट
2 गढ़चिरौली-चिमुरा हितेश मदावी
3 चंद्रपुर राजेश बेला
4 बुलढाणा वसंत मगर
5 अकोला प्रकाश अंबेडकर
6 अमरावती कुमारी प्राजक्ता
7 वर्धा प्रो. राजेन्जय साळुंके
8 यवतमाल-वाशिम खेमसिंह पवार

 

राजू शेट्टी भी हुए अलग
इनके अलावा  स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के अध्यक्ष पूर्व सांसद राजू शेट्टी ने MVA गठबंधन से खुद को अलग कर लिया है।  MVA ने हातकणंगले सीट से राजू शेट्टी को लड़ने का प्रस्ताव दिया था। राजू शेट्टी ने एमवीए से खुद को अलग करते हुए इसी सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। 

ये भी पढ़ें.....
Lok Sabha Elections 2024: शिवसेना उद्धव गुट ने 17 सीटों पर उतारे अपने कैंडीडेट, ये कांग्रेस नेता हुए नाराज