PM Modi Speech:राज्यसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण का धन्यवाद प्रस्ताव देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस को आड़े हाथ लिया और कहा कि कांग्रेस जो काम 70 सालों में नहीं कर पाई उसमे बीजेपी सरकार ने 10 सालों में कर दिखाया। 2014 से पहले भारत की अर्थव्यवस्था हिचकोले खाती थी लेकिन बीजेपी सरकार के आने के बाद हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे 5 शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में से एक हैं। इतना ही पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार 3.0 का विजन शेयर किया। उन्होंने कहा कि आगामी 5 साल भारत के विकास के लिए महत्वपूर्ण होंगे। देश हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने वाला है। 

10 सालों में उपलब्ध कराई बेसिक सुविधाएं- PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक दशक के कार्यकाल में हमारा फोकस लोगों को बेसिक सुविधाएं प्रदान कराने पर थे लेकिन समय के साथ आगे बढ़ना जरूरी है। हम अगले पांच सालों पर इसी पर फोकस करेंगे और जनता की क्वालिटी ऑफ लाइफ को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा जब ये कहते है हमने 25 करोड़ लोगों को अनाज देकर गरीबी रेखा से बाहर निकाला तो कुछ लोग कुर्तक और बेफिजूल बातें करते हैं। कहते हैं,अगर इतने लोग गरीबी रेखा से बाहर हैं तो 80 करोड़ लोगों को राशन क्यों देते हैं लेकिन हमें इससे फर्क नहीं पड़ता। मोदी सरकार जनता के विकास के लिए है। हम अनाज देते हैं और देते रहेंगे। 

तीसरा कार्यकाल करेगा नए भारत का निर्माण

लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री ने संकेत दे दिए कि इस बार के लोकसभा चुनाव में उन्हें जनता पर पूरा भरोसा है और उनकी पार्टी फिर से सरकार बनाएंगी। उन्होंने कहा कि हम तीसरे कार्यकाल से ज्यादा दूर नहीं है। मोदी 3.0 में न भारत के निर्माण की नींव और मजबूत होगी। सस्ता इलाज होगा। हर घर में स्वच्छ जल होगा। शिच्छा अच्छी होगी। हर गरीब के पास छत होगी। युवा स्टार्ट्अप्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। भारत की युवा शक्ति दुनिया देख रही है। भारत के बच्चे बाहर पढ़ने जाते हैं लेकिन हम चाहते हैं हमारे देश में ऐसी यूनिवर्सिटी हो ताकि बच्चों को बाहर ना जाना पढ़े। भारत के पब्लिक ट्रांसपोर्ट का विकास हो रहा है। आने वाले 5 सालों में जनता ट्रांसपोर्ट का भी ट्रांसफॉर्म देखेगी। 

स्पेस और टूरिज्म में भारत रचेगा इतिहास

पीएम मोदी ने कहा,स्पेस और टूरिज्म के क्षेत्र में भारत इतिहास रचने को तैयार है। कोविड के बाद जिस तरह भारत ने विकास की गति पकड़ी है,उससे सभी का ध्यान भारत की ओर गया है। ऐसे में बहुत केंद्र सरकार सभी राज्यों में टूरिज्म को बढ़ावा देने का कार्य करेगी। वहीं इस दौरान उन्होंने चंद्रयान-3 का जिक्र करते हुए कहा कि अंतरिक्ष में भारत के कुशल नेतृत्व को पूरी दुनिया ने किया। जो काम कोई नहीं कर पाया वो हमारे वैज्ञानिकों ने कर दिखाया। 2047 तक भारत स्वर्णिम युग में होगा। हमारे लिए विकसित भारत केवल शब्द नहीं बल्कि भावना है जिसे पूरा करने के लिए बीजेपी सरकार प्रतिबद्ध है। 

ये भी पढ़ें- Modi Speech Today: PM मोदी का विपक्ष पर प्रहार,लोकसभा चुनाव से पहले भरी जीत की हुंकार